1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. INDIA vs WEST INDIES, 1st T20: आखिरी समय में रोहित शर्मा ने किया टीम में बदलाव, भुवनेश्वर को किया बाहर!

INDIA vs WEST INDIES, 1st T20: आखिरी समय में रोहित शर्मा ने किया टीम में बदलाव, भुवनेश्वर को किया बाहर!

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 04, 2018 07:07 pm IST,  Updated : Nov 04, 2018 07:08 pm IST

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतकर यहां इडेन गार्डन्स स्टेडियम में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

INDIA vs WEST INDIES, 1st T20- India TV Hindi
INDIA vs WEST INDIES, 1st T20 Image Source : BCCI

कोलकाता। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतकर यहां इडेन गार्डन्स स्टेडियम में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत में दोनों टीमों के बीच यह पहली टी-20 सीरीज है। मेजबान टीम के लिए क्रुणाल पांड्या और खलील अहमद अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में पर्दापण कर रहे हैं जबकि चोटिल भुवनेश्वर कुमार की जगह उमेश यादव इस मैच में टीम का हिस्सा होंगे। मौजूदा टी-20 विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज की ओर से ओशाने थॉमस, खैरी पिएरे, फाबियान एलान अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में पर्दापण कर रहे हैं। 

इसके अलावा ये पहला मौका है जब भारतीय टीम महेंद्र सिंह धोनी के बिना अपने घर पर टी20 मैच खेल रही है। 2009 से पहली बार टीम इंडिया अपने घर में महेंद्र सिंद धोनी के बिना खेल रही है। हालांकि धोनी के न होने का फायदा दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत उठा सकते हैं। 

टीम :

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और खलील अहमद।

वेस्टइंडीज : कार्लोस ब्राथवेट (कप्तान), फाबियान एलान, शाई होप, डारेन ब्रावो, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायेर, कीमो पॉल, खैरी पिएरे, केरन पोलार्ड, रोवमैन पावेल और ओशाने थॉमस। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल