1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने जवानी की फोटो शेयर कर फैंस को दी ये खास सलाह

विराट कोहली ने जवानी की फोटो शेयर कर फैंस को दी ये खास सलाह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 15, 2018 07:25 pm IST,  Updated : Oct 15, 2018 07:25 pm IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कोहली आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए फैंस को संदेश देते रहते हैं। 

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : विराट कोहली/ट्विटर

भारतीय कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कोहली आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए फैंस को संदेश देते रहते हैं। अभी हाल ही में वेस्टइंडीज का टेस्ट सीरीज में लूपड़ा साफ करने के बाद विराट कोहली अब वनडे सीरीज की तैयारी में हैं। इस बीच कोहली ने अपनी एक कई साल पुरानी फोटो और एक लेटेस्ट फोटो शेयर कर फैंस को एक खास संदेश दिया है। 

दरअसल विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फोटो शेयर कर फैंस को मोटीवेट करने वाली बात कही है। कोहली ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- "फोकस और कड़ी मेहनत के साथ, कुछ भी संभव है। काम करते रहो, खुद में विश्वास रखो। हर किसी का दिन खास हो।"

गौरतलब है कि भारत में फिटनेस आइकन बन चुके विराट कोहली पहले काफी मोटे हुए करते थे। खुद कोहली ने कई मौकों पर इस बात को स्वीकार किया है कि उनका पहला आईपीएल सीजन उनकी फिटनेस की वजह से भी खराब रहा था। हालांकि उसके बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया और आज वे देश ही नहीं बल्कि दुनिया के क्रिकेटर्स के लिए भी फिटनेस आइडल हैं। बता दें कि भारत 21 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल