1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'गुजरात में नहीं मिलती है शराब', दो दिन में मैच हुआ खत्म तो रवि शास्त्री पर बनने लगे मीम्स

'गुजरात में नहीं मिलती है शराब', दो दिन में मैच हुआ खत्म तो रवि शास्त्री पर बनने लगे मीम्स

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 27, 2021 01:59 pm IST,  Updated : Feb 27, 2021 02:55 pm IST

सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध लेखिका शोभा डे ने रवि शास्त्री की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर जो कैप्शन लिखा है वह काफी मजेदार है।

ravi shastri, ravi shastri trolled, ravi shastri meme, india vs england, ind vs eng, india vs englan- India TV Hindi
Ravi Shastri Image Source : GETTY

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच महज दो दिन में खत्म हो गया। स्पिन गेंदबाजों को मदद देती यहां की पिच पर दोनों टीमों ने औसत बल्लेबाजी की लेकिन बावजूद इसके भारत ने मुकाबले को 10 विकेट से अपने नाम किया।

मैच के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को लेकर कई तरह के मीम्स बनने लगे लेकिन जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वह था भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री का एक मीम्स, जिस पर उन्होंने खुद रिएक्ट किया है।

यह भी पढ़ें- भारतीय दौरे के बीच में ही वापस इंग्लैंड लौटे क्रिस वोक्स, एक भी मैच में नहीं मिला था मौका

दरअसल सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध लेखिका शोभा डे ने रवि शास्त्री की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर जो कैप्शन लिखा है वह काफी मजेदार है।

शास्त्री के इस तस्वीर के साथ जो कैप्शन वह कुछ इस तरह है, 'आपको क्या लगा कि मैं ड्राई स्टेट में पांच दिन रहुंगा।' शोभा के इस पोस्ट पर शास्त्री ने कमेंट कर लिखा, 'इस कठिन समय में चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए अच्छा है।'

यह भी पढ़ें- आईपीएल में हुई तकरार के बाद अब कोहली की कप्तानी पर यह क्या बोल गए सुर्यकुमार !

आपको बता दें कि अहमदाबाद शहर में शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है। साल 2009 में गुजरात सरकार ने पूरे राज्य को ड्राई स्टेट घोषित किया था। इसका मतलब यह है कि पूरे गुजरात में किसी भी रूप में शराब का सेवन और खरीद बिक्री प्रतिबंधित रहेगा।

अहमदाबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच डे नाइट फॉर्मेट में गुलाबी गेंद से खेला गया है। इस मैच में भारत के अक्सर पटेल ने शनदार 11 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल