1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साल 2021 में सबसे ज्यादा व्यस्त रहेगी भारतीय क्रिकेट टीम, यह रहा पूरा कार्यक्रम

साल 2021 में सबसे ज्यादा व्यस्त रहेगी भारतीय क्रिकेट टीम, यह रहा पूरा कार्यक्रम

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 17, 2020 02:27 pm IST,  Updated : Apr 17, 2020 02:31 pm IST

कोरोना वायरस के कारण हालांकि इस सीरीज को लेकर भी आशंका जताई जा रही है। भारत को इस साल अधिकतर सीमित ओवरों के मैच ही खेलने हैं। उसने अभी तक इस साल जो 16 मैच खेले हैं उनमें छह वनडे और आठ टी20 इंटरनेशनल शामिल हैं।

India, Indian cricket team, cricket 2021, FTP, ICC FTP- India TV Hindi
Indian cricket team Image Source : TWITTER/BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अनिश्चितकाल तक टलने और अन्य सीरीजों पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए संभव है कि भारतीय क्रिकेट टीम को साल के बाकी महीनों में मैदान पर बहुत कम समय बिताने को मिले, लेकिन 2021 का साल उसके लिये बेहद व्यस्त हो सकता है जिसमें विराट कोहली की टीम को लगभग 15 टेस्ट मैच खेलने पड़ सकते हैं। 

टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से भारतीय टीम का साल 2020 का कार्यक्रम बहुत व्यस्त नहीं था जिसमें उसे केवल पांच टेस्ट मैच खेलने थे जिसमें से दो टेस्ट (न्यूजीलैंड के खिलाफ) वह पहले ही खेल चुका है। उसे नवंबर – दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया दौर में चार टेस्ट मैच खेलने हैं जिसका आखिरी टेस्ट अगले साल जनवरी के पहले सप्ताह में खेला जाना है। 

कोरोना वायरस के कारण हालांकि इस सीरीज को लेकर भी आशंका जताई जा रही है। भारत को इस साल अधिकतर सीमित ओवरों के मैच ही खेलने हैं। उसने अभी तक इस साल जो 16 मैच खेले हैं उनमें छह वनडे और आठ टी20 इंटरनेशनल शामिल हैं। भारत को ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर – नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भी लिमिटेड ओवरों के ही मैच खेलने हैं। 

यह भी पढ़ें- क्या विदेश में आईपीएल कराने की तैयारी में है बीसीसीआई ? RCB के कोच साइमन कैटिच ने दिया यह संकेत

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के अनुसार भारतीय टीम को तीन वनडे और इतने ही टी20 इंटरनेशनल खेलने के लिये जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाना है जबकि अगस्त में उसे जिम्बाब्वे से उसकी सरजमीं पर तीन वनडे खेलने हैं। इसके बाद सितंबर में एशिया कप का आयोजन होना है जो कि वनडे टूर्नामेंट हैं। 

भारत को अक्टूबर में इंग्लैंड की तीन वनडे और तीन टी20 के लिये मेजबानी करनी है जबकि टी20 विश्व कप से पहले वह मेजबान ऑस्ट्रेलिया से तीन टी20 मैच खेलेगा। भारतीय टीम टी20 विश्व कप के ऑस्ट्रेलिया में ही रुकी रहेगी जहां उसे चार टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने हैं। कोहली की टीम नया साल ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर ही मनाएगी।

यह भी पढ़ें- भारत के खिलाफ श्रृंखला नहीं होने से पीसीबी को हुआ नौ करोड़ डॉलर का नुकसान

इसका मतलब है कि भारतीय टीम साल 2021 में शुरू से ही व्यस्त हो जाएगी। भारत को स्वदेश लौटने पर पांच टेस्ट मैचों के लिये इंग्लैंड की मेजबानी करनी है। जनवरी से मार्च तक होने वाली यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। भारतीय टीम इसके बाद अफगानिस्तान से भी तीन वनडे मैच खेलेगी। इसके तुरंत बाद आईपीएल शुरू हो जाएगा जो डेढ़ महीने से भी अधिक समय चलेगा। 

जून में इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है जिसकी अंकतालिका में भारत अभी शीर्ष पर काबिज है और उसके फाइनल में जगह बनाने की संभावना है। इससे भारत का विदेशी दौरा भी शुरू हो जाएगा जिसमें उसे श्रीलंका में तीन टी20 खेलने और फिर अगस्त से सितंबर तक इंग्लैंड दौरे पर जाना है जहां पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होनी है। 

यह भी पढ़ें- श्रीलंका में हो सकता है आईपीएल 2020 का आयोजन, SLC जल्द BCCI को भेजेगा प्रस्ताव

कोहली की टीम अक्टूबर में तीन वनडे और तीन टी20 के लिये साउथ अफ्रीका की मेजबानी करेगी। इसके बाद भारतीय सरजमीं पर ही टी20 विश्व कप खेला जाना है। 

भारत को नवंबर – दिसंबर में दो टेस्ट और तीन टी20 के लिये न्यूजीलैंड की मेजबानी करने के बाद तीन टेस्ट और इतने ही टी20 खेलने के लिये दिसंबर में साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाना है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल