1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साबरमती नदी में मिला जसप्रीत बुमराह के दादा का शव, नहीं मिल पाए पोते से

साबरमती नदी में मिला जसप्रीत बुमराह के दादा का शव, नहीं मिल पाए पोते से

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 10, 2017 04:08 pm IST,  Updated : Dec 10, 2017 08:13 pm IST

भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह जहां श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला वनडे मैच में व्यस्त हैं वहीं दूसरी ओर उनके होम टाउन अहमदाबाद में ही साबरमती नदी में उनके दादा की लाश मिली है।

जसप्रीत बुमराह और...- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह और उनके दादा जी

नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीज बुमराह जहां श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला वनडे मैच में व्यस्त हैं वहीं दूसरी ओर उनके होम टाउन अहमदाबाद में ही साबरमती नदी में उनके दादा की लाश मिली है। 84 साल के संतोक सिंह बुमराह उत्तराखंड से अहमदाबाद अपने पोते से मिलने के लिए पहुंचे थे। हालांकि जसप्रीत बुमराह से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई थी। काफी वक्त गुजर जाने के बाद भी वह वापस घर नहीं पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस में उनके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बुमराह की बुआ का दावा है कि उनके पिताजी उत्तराखंड से 5 दिसंबर को जसप्रीत के बर्थडे पर बधाई देने के लिए अहमदाबाद आए थे। 

पुलिस के अनुसार, 'साबरमती नदी के गांधी ब्रिज और दधीचि ब्रिज के बीच में बुजुर्ग संतोक सिंह का शव मिला। अहमदाबाद फायर ऐंड इमर्जेंसी सर्विस ने रविवार दोपहर उनका शव बरामद किया।' 

Bumrah's Grandfather
Bumrah's Grandfather

जसप्रीत बुमराह के दादा की डेड बॉडी और उनका वोटर आईडी।

बुमराह की बुआ का कहना है कि बुमराह की मां ने उनके पिता को अपने पोते से मिलने नहीं दिया गया। जसप्रीत बुमराह की मां जिस स्कूल में पढ़ाती हैं वहां भी वह मुलाकात के लिए गए थे। लेकिन जसप्रीत की मां ने उनसे मिलने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि हमारे परिवार से कोई भी उनके बेटे से किसी तरह से मिलने की कोशिश न करें। उन्होंने जसप्रीत का नंबर देने से भी इनकार कर दिया।' 

गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह अपनी मां के साथ अहमदाबाद में रहते हैं। जब उनके पिता का निधन हुआ था तब वह सिर्फ 7 साल के थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल