1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन और गांगुली समेत भारतीय दिग्गजों ने माराडोना को इस तरह दी श्रृद्धांजलि

सचिन और गांगुली समेत भारतीय दिग्गजों ने माराडोना को इस तरह दी श्रृद्धांजलि

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 26, 2020 08:07 am IST,  Updated : Nov 26, 2020 08:10 am IST

दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में गिने जाने वाले माराडोना का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दो सप्ताह पहले ही उनके दिमाग का आपरेशन हुआ था।

Diego Maradona and Sachin Tendulkar- India TV Hindi
Diego Maradona and Sachin Tendulkar Image Source : GETTY

नई दिल्ली| महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना के निधन से भारतीय खेल समुदाय भी शोक में डूब गया और सोशल मीडिया पर इस महानायक को श्रृद्धांजलि दी गई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि उन्होंने अपने नायक को खो दिया। दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में गिने जाने वाले माराडोना का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दो सप्ताह पहले ही उनके दिमाग का आपरेशन हुआ था। 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई प्रमुख गांगुली ने लिखा ,‘‘मेरा हीरो नहीं रहा। माय मैड जीनियस रेस्ट इन पीस। मैं आपके लिये फुटबॉल देखता था।’’ 

गांगुली ने 2017 में कोलकाता में माराडोना के साथ एक चैरिटी मैच भी खेला था। भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने ट्वीट किया,‘‘ अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना फुटबॉल के मैदान पर एक जादूगर की तरह थे। फुटबॉल ने आज एक नगीना खो दिया। उनका नाम फुटबॉल के इतिहास में हमेशा के लिये दर्ज रहेगा।’’ 

माराडोना को याद करते हुए बोले मेसी, 'वो कभी नहीं मर सकते'

चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा,‘‘ फुटबॉल और विश्व खेल जगत ने आज महानतम खिलाड़ियों में से एक खो दिया। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे डिएगो माराडोना। आपकी कमी खलेगी।’’ 

स्टायलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा ,‘‘खेल के महानायकों में एक एक डिएगो माराडोना का निधन। खेल जगत के लिये दुखद दिन। उनके परिवार, दोस्तों और हितैषियों के प्रति संवेदना।’’ 

भारत के पूर्व हॉकी कप्तान वीरेन रासकिन्हा ने लिखा,‘‘तमाम यादों और पागलपन के लिये धन्यवाद।’’ 

भारत के पूर्व फुटबॉलर आई एम विजयन ने लिखा,‘‘फुटबॉल के भगवान , भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल