1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. माराडोना को याद करते हुए बोले मेसी, 'वो कभी नहीं मर सकते'

माराडोना को याद करते हुए बोले मेसी, 'वो कभी नहीं मर सकते'

 Reported By: IANS
 Published : Nov 26, 2020 07:52 am IST,  Updated : Nov 26, 2020 07:52 am IST

महान फुटबॉलर अर्जेटीना के लियोनेल मेसी ने कहा है कि जिसका नाम डिएगो माराडोना है, वह कभी मर नहीं सकता क्योंकि डिएगो नाम अमर है। 

Lionel Messi and Diego Maradona- India TV Hindi
Lionel Messi and Diego Maradona Image Source : GETTY

नई दिल्ली| अपनी कलात्मक फुटबॉल के लिए मशहूर महान फुटबॉलर अर्जेटीना के लियोनेल मेसी ने कहा है कि जिसका नाम डिएगो माराडोना है, वह कभी मर नहीं सकता क्योंकि डिएगो नाम अमर है। 

मेसी ने यह बात अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखी। मेसी अपने देश के महानतम फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना को याद कर रहे थे। माराडोना का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 60 साल के थे।

मेसी ने अपने पोस्ट में कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह माराडोना के साथ एक समारोह में काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें - केएल राहुल विकेट के पीछे एमएस धोनी के नक्शेकदम पर चलने को तैयार

मेसी ने अपने संदेश में लिखा, "अर्जेटीना के सभी लोगों और फुटबॉल के लिए बहुत ही दुखद: दिन। वह हमें छोड़कर चले गए लेकिन वह ज्यादा दूर नहीं जा सकते क्योंकि डिएगो अमर हैं। मैं उस महान इंसान के साथ बितए गए सभी अच्छे पलों को याद करते हुए उनके परिजनों के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। रेस्ट इन पीस।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल