1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NDTL की मान्यता रद्द होने के बाद नाडा पर भड़के आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, कहा- अब कौन भरेगा पैसा

NDTL की मान्यता रद्द होने के बाद नाडा पर भड़के आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, कहा- अब कौन भरेगा पैसा

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 23, 2019 12:13 pm IST,  Updated : Aug 23, 2019 12:14 pm IST

भारतीय ओलंपिक संघ ने वाडा से मान्यता प्राप्त देश की एकमात्र लेबोरेटरी के निलंबन के लिये राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी को दोषी ठहराया है।

एनडीटीएल की मान्यता...- India TV Hindi
एनडीटीएल की मान्यता रद्द होने के बाद नाडा पर भड़के आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, कहा- अब कौन भरेगा पैसा Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय ओलंपिक संघ ने वाडा से मान्यता प्राप्त देश की एकमात्र लेबोरेटरी के निलंबन के लिये राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी को दोषी ठहराते हुए कहा कि नाडा की गलतियों ने देश में डोपिंग निरोधक कार्यक्रम का मार्ग अवरूद्ध कर दिया है।

वाडा ने राष्ट्रीय डोप टेस्टिंग लेबोरेटरी को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नहीं पाये जाने के कारण छह महीने के लिये निलंबित कर दिया। नाडा अगले 21 दिन में इसके खिलाफ अपील कर सकता है। आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा, ‘‘अब हमें रूपयों की बजाय डालर में भुगतान करना होगा। मुझे चिंता इस बात की है कि अतिरिक्त लागत कौन वहन करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय खेल महासंघ अतिरिक्त लागत वहन करने की स्थिति में नहीं है और नाडा की गलतियों का खामियाजा हम क्यो भुगतें।’’ बत्रा ने कहा कि वाडा से बार बार सूचित किये जाने के बावजूद नाडा हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मसला आंतरिक रूप से पिछले एक साल से चल रहा था। वाडा बारंबार एनडीटीएल की टेस्ट पद्धतियों को लेकर कमियां गिना रहा था लेकिन नाडा ने कुछ नहीं किया।’’ नाडा के महानिदेशक नवीन अग्रवाल से बार बार प्रयास के बावजूद संपर्क नहीं हो सका। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल