1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेल स्टेन ने बताया मौजूदा भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ

डेल स्टेन ने बताया मौजूदा भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 21, 2019 06:05 pm IST,  Updated : Dec 21, 2019 06:05 pm IST

साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कहा कि मौजूदा समय  के  टेस्ट क्रिकेट में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। 

Dale Steyn, Indian pacers, Royal Challengers Bangalore, IPL, India vs West Indies- India TV Hindi
Dale Steyn Image Source : GETTY IMAGES

साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भारतीय टीम की मैजूदा तेज गेंदबाजी इकाई की तारीफ करते हुए इसे दुनिया में सबसे सर्वश्रेष्ठ करार दिया। स्टेन को इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुरुवार को हुई नीलामी में उनकी मूल कीमत दो करोड़ रुपये के साथ टीम से जोड़ा था। 

स्टेन ने ट्विटर पर प्रशंसकों के साथ बातचीत में विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखी। जब ट्विटर यूजर ने उनसे पूछा कि मौजूदा समय में किस टीम के पास सबसे अच्छी गेंदबाजी आक्रमण है, तो उन्होंने कहा भारत। 

साथ ही स्टेन ने मौजूदा समय के गेंदबाजों में आस्ट्रेलिया के पैट कमिंस अपना चहेता गेंदबाज बताया। कमिंस को आईपीएल नीलामी में कोलकाता नाइट राडडर्स ने उन पर 15.50 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाकर अपनी टीम से जोड़ा। 

वहीं बल्लेबाजों में उन्होने अहने हमवतन क्विंटन डी कॉक, अब्राहम डिविलियर्स और साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली को सर्वश्रेष्ठ करार दिया।  

साल के स्टेन ने कहा कि वह आईपीएल के आगामी सत्र में खेलने का इंतजार कर रहे है। स्टेन ने आईपीएल में 92 मैच खेले हैं और वह इस टी20 लीग में 100 विकेट तक पहुंचने से सिर्फ चार कदम दूर है। 

स्टेन पिछले सीजन में बेंगलोर के लिए केवल दो ही मैच खेले थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल