1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए पुणे पहुंची भारतीय टीम

IND v ENG : इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए पुणे पहुंची भारतीय टीम

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 21, 2021 06:05 pm IST,  Updated : Mar 21, 2021 06:05 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिये यहां पहुंच गयी जिसका पहला मुकाबला मंगलवार को खेला जायेगा। 

IND v ENG : इंग्लैंड के खिलाफ...- India TV Hindi
IND v ENG : इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए पुणे पहुंची भारतीय टीम  Image Source : GETTY

पुणे। भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिये यहां पहुंच गयी जिसका पहला मुकाबला मंगलवार को खेला जायेगा। इंग्लैंड के भारत दौरे की यह अंतिम सीरीज होगी। चेन्नई और अहमदाबाद में खेली गयी चार टेस्ट मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम करने के बाद भारत ने शनिवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीती।

पता चला है कि कप्तान विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम शाम चार बजकर 45 मिनट पर अहमदाबाद से चार्टर्ड फ्लाइट से यहां पंहुची। तीन वनडे मैच दर्शकों के बिना 23, 26 और 28 मार्च को गहुंजे में एमसीए स्टेडियम में खेले जायेंगे। कोहली के अलावा भारतीय टीम में रोहित शर्मा, शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत और भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल