1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना जांच में नेगेटिव पाये जाने के बाद टीम इंडिया ने शुरू की ऑस्ट्रेलिया में ट्रेनिंग

कोरोना जांच में नेगेटिव पाये जाने के बाद टीम इंडिया ने शुरू की ऑस्ट्रेलिया में ट्रेनिंग

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 14, 2020 05:42 pm IST,  Updated : Nov 14, 2020 05:48 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद शनिवार को लंबे अरसे बाद ट्रेनिंग की। टीम गुरुवार को यहां आ गई थी।

जिम और रनिंग के साथ टीम...- India TV Hindi
जिम और रनिंग के साथ टीम इंडिया ने शुरू की ऑस्ट्रेलिया में ट्रेनिंग Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी। भारतीय टीम और सहयोगी स्टाफ कोरोना वायरस जांच में नेगेटिव पाये गए और खिलाड़ियों ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के लिये शनिवार को अभ्यास शुरू कर दिया। हाल ही में यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लेने वाले हार्दिक पंड्या, पृथ्वी साव और मोहम्मद सिराज समेत कई क्रिकेटरों ने अभ्यास सत्र में भाग लिया।

बीसीसीआई ने ट्विटर पर खिलाड़ियों के आउटडोर अभ्यास और जिम सत्र की तस्वीरें डाली। स्पिनर कुलदीप यादव, तेज गेंदबाज उमेश यादव, हरफनमौला रविंद्र जडेजा, शारदुल ठाकुर और चेतेश्वर पुजारा अभ्यास करते देखे गए । तस्वीरों में तेज गेंदबाज टी नटराजन और दीपक चाहर भी नजर आ रहे हैं।

NZ vs WI : वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच से बाहर हो सकते हैं ट्रेंट बोल्ट

भारतीय टीम इस समय 14 दिन के पृथकवास पर है और पहली कोरोना जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई है । लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी स्पिनर कुलदीप के साथ तस्वीर ट्विटर पर डाली।

उन्होंने लिखा,‘‘अपने भाई कुलदीप के साथ भारतीय टीम में वापसी। टीम इंडिया अभ्यास करते हुए हैशटैग कुलचा।’’ भारतीय टीम 27 नवंबर से तीन वनडे, तीन टी20 और चार टेस्ट मैच खेलेगी। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल