1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एथलीट मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए रखा जाएगा भारतीय टीम की फिटनेस पर नजर

एथलीट मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए रखा जाएगा भारतीय टीम की फिटनेस पर नजर

 Reported By: IANS
 Published : Apr 09, 2020 02:23 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 02:23 pm IST

टीम के खिलाड़ियों को इस बंद में भी फिटनेस चार्ट दिया गया है और ट्रेनर निक वेब तथा फिजियो नितनि पटेल एथलीट मॉनीटरिंग सिस्टम (एएमएस) के जरिए खिलाड़ियों की फिटनेस पर करीबी नजर बनाए रखे हैं।  

Indian team's fitness will be monitored through athlete monitoring system- India TV Hindi
Indian team's fitness will be monitored through athlete monitoring system Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ट्रेनर लॉकडाउन में भी खिलाड़ियों की फिटनेस पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। टीम के खिलाड़ियों को इस बंद में भी फिटनेस चार्ट दिया गया है और ट्रेनर निक वेब तथा फिजियो नितनि पटेल एथलीट मॉनीटरिंग सिस्टम (एएमएस) के जरिए खिलाड़ियों की फिटनेस पर करीबी नजर बनाए रखे हैं।

टीम प्रबंधन से संबंध रखने वाले एकसूत्र ने आईएएनएस को बताया कि अनुबंधित खिलाड़ियों को संभालने के अलावा निक और नितिन इन खिलाड़ियों की प्रगति के साथ-साथ एएमएस एप के जरिए उन क्षेत्रों पर भी ध्यान दे रहे हैं जहां सुधार की जरूरत है।

सूत्र ने कहा, "खिलाड़ी जैसे ही डाटा एप पर डालते हैं निक और नितिन उसे चैक करते हैं और हर दिन खिलाड़ियों की प्रगित को परखते हैं।"

एक पूर्व खिलाड़ी ने हाल ही में कहा था कि लॉकडाउन का मतलब यह नहीं है कि खिलाड़ी अपनी फिटनेस को दरकिनार कर लजीज खाने का आनंद लें।

सूत्र ने कहा, "यह खिलाड़ी काफी पेशेवर हैं। टीम में जो कल्चर कप्तान विराट कोहली ने सेट किया है उसके मुताबिक एक बार वो अपना पसंदीदा खाना खा सकते हैं लेकिन फिटनेस स्ट्रैंडर्ड की कीमत पर नहीं। एएमएस एप के लिए जरिेए वो समझ सकते हैं कि वह कब कितनी कैलोरी खा सकते हैं और कब उन्हें इससे दूर रहना है।"

खिलाड़ियों को किस तरह की एक्सरसाइज करने को कहा गया है, यह पूछने पर सूत्र ने कहा, "रूटीन खिलाड़ियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल