1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट में पदार्पण करेंगे भारतीय अंपायर नितिन मेनन

टेस्ट में पदार्पण करेंगे भारतीय अंपायर नितिन मेनन

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 02, 2019 03:13 pm IST,  Updated : Sep 02, 2019 03:13 pm IST

वह 57 प्रथम श्रेणी मैचों के अलावा 22 वनडे, नौ टी20 और 40 आईपीएल मैचों में अंपायर रह चुके हैं।

टेस्ट में पदार्पण करेंगे भारतीय अंपायर नितिन मेनन - India TV Hindi
टेस्ट में पदार्पण करेंगे भारतीय अंपायर नितिन मेनन  Image Source : @BCCI

मुंबई। भारत के नितिन मेनन टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करेंगे जिन्हें 27 नवंबर से अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच देहरादून में होने वाले आगामी टेस्ट मैच के लिये मैदानी अंपायरों में रखा गया है। 

बीसीसीआई ने यह जानकारी दी। पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर नरेंद्र मेनन के बेटे नितिन 2005 में मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के प्रदेश पेनल के अंपायर बने थे। अंडर 16, अंडर 19, अंडर 23 और लिस्ट ए मैचों में मध्यप्रदेश की नुमाइंदगी कर चुके नितिन ने 2006 में बीसीसीआई का अखिल भारतीय अंपायरिंग इम्तिहान पास किया और 2007-08 सत्र से घरेलू मैचों में अंपायरिंग कर रहे हैं। 

वह 57 प्रथम श्रेणी मैचों के अलावा 22 वनडे, नौ टी20 और 40 आईपीएल मैचों में अंपायर रह चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल