1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर श्रृंखला में विजयी बढ़त बनाई

भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर श्रृंखला में विजयी बढ़त बनाई

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 03, 2019 10:57 pm IST,  Updated : Oct 03, 2019 10:57 pm IST

भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पांच विकेट से हराकर छह मैचों की श्रृंखला में 3-0 से बढत बना ली। 

Cricket- India TV Hindi
भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर श्रृंखला में विजयी बढ़त बनाई Image Source : TWITTER/ICC

सूरत। भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पांच विकेट से हराकर छह मैचों की श्रृंखला में 3-0 से बढत बना ली। दो मैच बारिश में धुल जाने के बाद श्रृंखला पांच की बजाय छह मैचों की कर दी गई।

भारत को श्रृंखला जीतने के लिये एक और मैच अपने नाम करना है। आफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने दो और बायें हाथ की स्पिनर राधा यादव ने तीन विकेट लिये। दक्षिण अफ्रीकी टीम आठ विकेट पर 98 रन ही बना सकी । लेग स्पिनर पूनम यादव ने 15 रन देकर एक विकेट लिया।

भारतीय टीम ने 17 .1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 32 गेंद में नाबाद 34 रन बनाये । उन्होंने दीप्ति के साथ चौथे विकेट के लिये 50 रन की साझेदारी की। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल