1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. उद्घाटन समारोह में साड़ी नहीं पहनेंगी भारतीय एथलीट

उद्घाटन समारोह में साड़ी नहीं पहनेंगी भारतीय एथलीट

 Reported By: IANS
 Published : Feb 20, 2018 06:19 pm IST,  Updated : Feb 20, 2018 06:19 pm IST

भारतीय ओलम्पिक संघ और अन्य हितधारकों के साथ चर्चा के बाद एथलीट आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी कि अब भारतीय महिला एथलीट किसी भी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में साड़ी नहीं पहनेंगी।

भारतीय महिला एथलीट- India TV Hindi
भारतीय महिला एथलीट

नई दिल्ली: भारतीय ओलम्पिक संघ और अन्य हितधारकों के साथ चर्चा के बाद एथलीट आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी कि अब भारतीय महिला एथलीट किसी भी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में साड़ी नहीं पहनेंगी। आईओए एथलीट आयोग के चेयरमैन मालव श्रौफ ने इसकी जानकारी दी। 

आईओए ने हितधारकों और एथलीट प्रतिनिधियों के साथ मिलकर भारतीय महिला एथलीटों के लिए अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट उद्घाटन समारोह के परिधान को बदलने का फैसला किया। इसके तहत अब महिला एथलीटों को साड़ी और ब्लेजर के बजाए ब्लेजर और ट्राउजर्स में देखा जाएगा। 

इसका साफ मतलब यह है कि अप्रैल में आस्ट्रेलिया के गोल कोस्ट में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीट महिला एथलीट इस नए परिधान में नजर आएंगी।आईओए ने अपने एक बयान में कहा कि एथलीटों के लिए यह परिधान अधिक सहज और सही है। इस फैसले के लिए एथलीट आयोग ने आईओए का शुक्रिया अदा किया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल