1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय महिला टीम ने किया वर्ल्ड कप 2021 के लिए क्वालीफाई

भारतीय महिला टीम ने किया वर्ल्ड कप 2021 के लिए क्वालीफाई

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 15, 2020 08:15 pm IST,  Updated : Apr 15, 2020 10:31 pm IST

आईसीसी ने ऐलान करते हुए कहा "तकनीकी समिति ने तय किया है कि टीमें आईसीसी महिला चैम्पियनशिप में सभी तीन सीरीज में प्वॉइंट शेयर करेंगी जो मैच नहीं हो पाए हैं।"

Indian women's team qualified for World Cup 2021- India TV Hindi
Indian women's team qualified for World Cup 2021 Image Source : PTI

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे चैंपियनशिप रद्द होने के बाद बुधवार को 2021 में होने वाली आईसीसी महिला विश्व कप में अपनी जगह सुरक्षित की। भारतीय टीम को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेलने के लिये सरकार से अनुमति नहीं मिली थी। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच पिछले साल जुलाई और नवंबर के बीच खेले जाने थे लेकिन यह सरकार से मंजूरी मिलने पर निर्भर था। दोनों टीमों में तीन मैचों की श्रृंखला रद्द होने के कारण बराबर अंक बांट दिये गये।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बयान में कहा, ‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच श्रृंखला के संदर्भ में तकनीकी समिति इस निर्णय पर पहुंची कि कुछ विशेष कारणों से श्रृंखला नहीं खेली जा सकती है क्योंकि बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने कहा कि उसे पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने के लिये सरकार से मंजूरी नहीं मिली। यह श्रृंखला आईसीसी महिला चैंपियनशिप का हिस्सा थी। ’’

 इसमें कहा गया है, ‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच श्रृंखला प्रतियोगिता के छठे दौर में शामिल थी जिसका आयोजन जुलाई और नवंबर 2019 के बीच होना था, लेकिन दोनों बोर्ड के सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद यह श्रृंखला नहीं हो पायी। ’’

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बुधवार को घोषणा की कि भारत की महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड में आयोजित होने वाले महिला क्रिकेट विश्व कप 2021 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत मेजबान न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के साथ क्वालीफाई करने वाली वीं टीम बन गई है। यह विश्वकप 6 फरवरी से 7 मार्च 2021 तक खेला जाएगा

आईसीसी ने ऐलान करते हुए कहा "तकनीकी समिति ने तय किया है कि टीमें आईसीसी महिला चैम्पियनशिप में सभी तीन सीरीज में प्वॉइंट शेयर करेंगी जो मैच नहीं हो पाए हैं।"

"ऑस्ट्रेलिया (37 अंक), इंग्लैंड (29), दक्षिण अफ्रीका (25) और अब भारत (23) शीर्ष चार होने के कारण योग्य हैं। पाकिस्तान (19), न्यूजीलैंड (17), वेस्टइंडीज (13) और श्रीलंका (5) ने तालिका पूरी की, “आईसीसी की एक विज्ञप्ति में कहा गया।

बता दें, आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स इस साल श्रीलंका में 3 से 19 जुलाई के बीच खेला जाना था, लेकिन कोरोनावायरस के प्रकोप को देखते हुए यह क्वालीफायर्स रद्द कर दिए गए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल