1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India Tv Exclusive: पिछले इंग्लैंड टूर के मुकाबले विराट में काफी बदलाव आया है, इस बार वो जरूर स्कोर करेंगे: हरभजन

India Tv Exclusive: पिछले इंग्लैंड टूर के मुकाबले विराट में काफी बदलाव आया है, इस बार वो जरूर स्कोर करेंगे: हरभजन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 11, 2018 07:22 pm IST,  Updated : Jun 26, 2018 04:34 pm IST

हरभजन सिंह ने इंडिया के लोकप्रिय शो 'क्रिकेट की बात' में कहा कि पिछले इंग्लैंड दौरे से अबतक विराट के खेल में काफी बदलाव आ चुका है। विराट लगातार रन बना रहे हैं और इस बार इंग्लैंड दौरे पर भी वो जरूर रन स्कोर करेंगे।

हरभजन सिंह और विराट...- India TV Hindi
हरभजन सिंह और विराट कोहली

पिछले इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था लेकिन इस बार विराट कोहली से इंग्लैंड दौरे पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे पर 3 टी-20, 3 वनडे और 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। 

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने इंडिया के लोकप्रिय शो क्रिकेट की बात में कहा कि पिछले इंग्लैंड दौरे से अबतक विराट के खेल में काफी बदलाव आ चुका है। विराट लगातार रन बना रहे हैं और इस बार इंग्लैंड दौरे पर भी वो जरूर रन स्कोर करेंगे।

साल 2014 में विराट ने 5 टेस्ट मैचों में 13.40 की औसत से सिर्फ 134 रन बनाए थे। वहीं वनडे में अबतक 10 मैचों में उन्होंने 291 और 2 टी-20 मैचों में सिर्फ 70 रन बनाए हैं।

देखिए वीडियो-

कोहली को इंग्लैंड दौरे से पहले काउंटी क्रिकेट खेलना था लेकिन आईपीएल के दौरान गर्दन में लगी चोट की वजह से वो काउंटी में नहीं खेल पाए। भज्जी ने कहा, काउंटी में ना खेल पाना विराट के लिए अच्छा साबित होगा क्योंकि चोट की वजह से विराट को आराम करने का मौका मिल गया है। 

 (Read This Story In English)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल