1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: भुवनेश्वर कुमार चोटिल होकर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर

IND vs WI: भुवनेश्वर कुमार चोटिल होकर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 13, 2019 08:16 pm IST,  Updated : Dec 13, 2019 09:12 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चोटिल होकर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

West Indies tour of India, India, West Indies in India 2019-20, Bhuvneshwar Kumar, Shardul Thakur, I- India TV Hindi
Bhuvneshwar Kumar Image Source : AP

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चोटिल होने के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गये हैं और उनकी जगह मुंबई के तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर को टीम में जगह मिल सकती है। भुवनेश्वर बुधवार को समाप्त हुई टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गये थे। 

बीसीसीआई के अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘भुवनेश्वर श्रृंखला से बाहर हो गये है और शारदुल टीम में उनकी जगह लेंगे।’’ शारदुल बांग्लादेश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीड की टीम में थे और गुरुवार तक उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ रणजी मैच में मुंबई का प्रतिनिधित्व किया था। 

भुवनेश्वर की चोट के बारे में हालांकि पूरी जानकारी नहीं मिल पायी है लेकिन समझा जा रहा कि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव है। भुवनेश्वर चोट से वापसी करने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफी टी20 सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। उन्होंने पहले दो मैचों में बिना कोई विकेट लिये 36-36 रन लुटाये जबकि तीसरे टी20 में चार ओवर में 41 रन देकर दो विकेट लिये। 

 

भुवनेश्वर को इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में चोट लगी थी। इस मैच में भुवी सिर्फ 2.4 ओवर की गेंदबाजी के बाद हैमस्ट्रिंग के कारण मैदान से बाहर हो गए थे। हालांकि भुवी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफानल मुकाबले में वापसी की थी लेकिन इसके बाद वह उन्हें साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज से चयनकर्ताओं ने टीम से बाहर रखा था। 

इससे पहले ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन भी चोट के कारण ने वनडे सीरीज से बाहर गए थे। इस सीरीज के लिए धवन की जगह टीम में मयंक अग्रवाल को शामिल किया गया है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच 15 दिसंबर को चेन्नई में खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल