1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 विश्व कप को समय पर ही कराने की योजना

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 विश्व कप को समय पर ही कराने की योजना

 Reported By: IANS
 Published : Mar 27, 2020 11:38 pm IST,  Updated : Mar 27, 2020 11:38 pm IST

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को टेलीकॉन्फ्रेंस के लिए जरिए बैठक की और वह इस बात को लेकर आश्वस्त है कि इसी साल आस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 विश्वकप समय पर ही होगा। 

इस साल ऑस्ट्रेलिया...- India TV Hindi
इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 विश्व कप को समय पर ही कराने की योजना Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को टेलीकॉन्फ्रेंस के लिए जरिए बैठक की और वह इस बात को लेकर आश्वस्त है कि इसी साल आस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 विश्वकप समय पर ही होगा। इस समय पूरे विश्व में कोरोनवायस का कहर जारी है और इसी कारण टोक्यो ओलम्पिक-2020 को टाल दिया गया है। ऐसे में आईसीसी टी-20 विश्व कप को लेकर आश्वस्त दिख रही है। टी-10 विश्व कप 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच खेला जाना है।

आईसीसी की बैठक के बाद सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि टी-20 विश्व कप समय पर ही होगा, रणनीति में किसी तरह का बदलाव नहीं करेंगे। सूत्र ने कहा, "हमारी रणनीति है कि टूर्नामेंट समय पर ही हो और हम सभी तरह की संभावना को देख रहे हैं।"

यह क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खुशी की खबर साबित हो सकती है, जो टोक्यो ओलम्पिक-2020 के रद्द होने के बाद चिंतित थे। कोरोनावायरस के कारण अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति और जापान की सरकार ने खेलों को महाकुंभ को एक साल के लिए स्थगित करने का फैसला लिया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल