1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL-10: वार्नर ने कहा राशिद का अफ़ग़ानिस्तान के लिये भविष्य उज्जवल

IPL-10: वार्नर ने कहा राशिद का अफ़ग़ानिस्तान के लिये भविष्य उज्जवल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 06, 2017 01:14 pm IST,  Updated : Apr 06, 2017 01:14 pm IST
Rashid Khan
- India TV Hindi
Rashid Khan

हैदराबाद: IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद ख़ान अरमान की तारीफ करते हुए उसे भविष्य के लिये शानदार संभावना बताया। 

वार्नर ने कहा कि राशिद ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वह प्रतिभाशाली है और अफ़ग़ान क्रिकेट के लिये उसका भविष्य उज्जवल है। हमारे खिलाडि़यों ने उम्दा बल्लेबाज़ी की और युवी ने पुराना फार्म दिखाया । 

मैन आफ द मैच युवराज सिंह ने कहा , आप वापसी करके अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आत्मविश्वास बढता है। आपको इस बात की चिंता नहीं रहती कि आपको भारतीय टीम में वापसी करनी है। मैं ज्यादा देर बल्लेबाज़ी कर रहा हूं। शार्ट गेंद पर मेहनत कर रहा हूं। आज किस्मत ने भी साथ दिया लेकिन मैं शार्ट गेंद को अच्छा खेल रहा हूं । 

आरसीबी कप्तान शेन वाटसन ने कहा कि हम सभी विभागों में उन्नीस साबित हुए। विकेट धीमा था और बल्लेबाजी के लिये अच्छा था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल