1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अतीत पर तो नहीं लेकिन भविष्य पर नियंत्रण कर सकता हूं: मैक्सवेल

अतीत पर तो नहीं लेकिन भविष्य पर नियंत्रण कर सकता हूं: मैक्सवेल

 Written By: IANS
 Published : Apr 09, 2017 12:46 pm IST,  Updated : Apr 09, 2017 12:46 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 10वें संस्करण में कप्तानी पारी खेल किंग्स इलेवन पंजाब को शनिवार को पहले ही मैच में जीत दिलाने वाले ग्लेन मैक्सवेल ने कहा है कि वह अतीत को बदल नहीं सकते लेकिन, भविष्य पर जरूर नियंत्रण कर सकते हैं।

Glenn Maxwell | DIBYANGSHU SARKAR/AFP/Getty Images- India TV Hindi
Glenn Maxwell | DIBYANGSHU SARKAR/AFP/Getty Images

इंदौर: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 10वें संस्करण में कप्तानी पारी खेल किंग्स इलेवन पंजाब को शनिवार को पहले ही मैच में जीत दिलाने वाले ग्लेन मैक्सवेल ने कहा है कि वह अतीत को बदल नहीं सकते लेकिन, भविष्य पर जरूर नियंत्रण कर सकते हैं। पंजाब ने अपने दूसरे होम ग्राउंड इंदौर स्थित होल्कर स्टेडियम में शनिवार को खेले गए पहले मैच में राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 6 विकेट से हराते हुए इस संस्करण की विजयी शुरुआत की है।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मैक्सवेल ने अहम समय पर नाबाद 44 रनों की पारी खेली और पांचवें विकेट के लिए डेविड मिलर (नाबाद 30) के साथ 79 रन जोड़े। मैच के बाद मैक्सवेल ने कहा, ‘नए होम ग्राउंड में जीत के साथ शुरुआत करना हमारे लिए अच्छी बात है। हमारे बीते कुछ संस्करण अच्छे नहीं रहे इसलिए जीत से शुरुआत करना हमारे लिए राहत भरा रहा। हम इस मैच में खाली दिमाग के साथ आए थे। हमारे पास उनके बल्लेबाजों के लिए रणनीति भी थी।’

इन्हें भी पढ़ें:

उन्होंने कहा, ‘हमारा अतीत पर कोई बस नहीं है, लेकिन हम भविष्य पर नियंत्रण जरूर कर सकते हैं। हमने अच्छा अभ्यास किया था। अभ्यास मैच में हमने 230 रन बनाए थे। उन्हें 163 रनों पर रोकना अच्छा रहा। यहां लक्ष्य का पीछा करना फायदेमंद है।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।