1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2017: कोलकाता ने सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रन से हराया

IPL 2017: कोलकाता ने सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रन से हराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 15, 2017 08:04 pm IST,  Updated : Apr 15, 2017 08:04 pm IST

अपने हरफनमौला खेल की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार को IPL 10 के 14वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रनों से हरा दिया।

Manish Pandey | BCCI Photo- India TV Hindi
Manish Pandey | BCCI Photo

कोलकाता: अपने हरफनमौला खेल की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार को IPL 10 के 14वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रनों से हरा दिया। कोलकाता की जीत में गेंदबाजों के साथ-साथ रॉबिन उथप्पा (68) और मनीष पांडेय (46) की बल्लेबाजी की मुख्य भूमिका रही। ईडन गार्डंस मैदान पर खेले गए इस मैच में कोलकाता का 173 रन का टारगेट हैदराबाद के लिए भारी पड़ा और वह निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 155 रन ही बना सका।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी लेकिन अपेक्षाकृत धीमी रही। कप्तान डेविड वॉर्नर (26) और शिखर धवन (23) ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। हालांकि ये 46 रन बनाने के लिए दोनों ने 40 गेंदें खेलीं। पहला विकेट गिरने के बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से हैदराबाद का रन रेट और भी कम हो गया और अंतत: 173 रन का लक्ष्य टीम के लिए बड़ा साबित हुआ। शिखर और वॉर्नर के अलावा युवराज सिंह (26) और बिपुल शर्मा (21) ही 20 रन का आंकड़ा पार कर पाए।

इन्हें भी पढ़ें:

इससे पहले कोलकाता ने रॉबिन उथप्पा (68) और मनीष पांडे (46) की पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 172 रन बनाए थे। भुवनेश्वर कुमार ने सनराइजर्स के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए थे। मैन ऑफ द मैच 68 रन की शानदार पारी खेलने वाले रॉबिन उथप्पा को चुना गया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल