1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. महेश भूपति डेविस कप कप्तान बनने के लायक नहीं: लिएंडर पेस

महेश भूपति डेविस कप कप्तान बनने के लायक नहीं: लिएंडर पेस

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 10, 2017 01:16 pm IST,  Updated : Apr 10, 2017 01:16 pm IST

निजी बातें सार्वजनिक करने के लिए महेश भूपति को लताड़ लगाते हुए लिएंडर पेस ने कहा कि उनके पूर्व जोड़ीदार का आचरण डेविस कप कप्तान बनने के लिए अनुपयुक्त है।

Leander Paes and Mahesh Bhupathi | Manan...- India TV Hindi
Leander Paes and Mahesh Bhupathi | Manan Vatsyayana/AFP/Getty Images

नई दिल्ली: निजी बातें सार्वजनिक करने के लिए महेश भूपति को लताड़ लगाते हुए लिएंडर पेस ने कहा कि उनके पूर्व जोड़ीदार का आचरण डेविस कप कप्तान बनने के लिए अनुपयुक्त है। भूपति ने फेसबुक पोस्ट में आज कहा कि पेस को बाहर रखने में उनका कोई निजी एजेंडा नहीं था जैसा कि इस खिलाड़ी ने दावा किया। उन्होंने साथ ही कहा कि उन्होंने कभी पेस को टीम में जगह का वादा नहीं किया था। 

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेस ने बयान में कहा, ‘निजी बातों को सार्वजनिक किया गया जो उस आचरण की ओर इशारा करता है जिसे मैं डेविस कप कप्तान के लिए अनुपयुक्त मानता हूं।’ पेस ने कहा कि चयन की मुख्य पात्रता फॉर्म थी जबकि भूपति ने दावा किया कि यह एकमात्र पात्रता नहीं थी। पेस ने कहा, ‘चयन की मुख्य पात्रता फॉर्म थी। इसका उन बातों में साफ तौर पर जिक्र किया गया है। अंतिम फैसले में इस पर नहीं चला गया।’

इन्हें भी पढ़ें:

पेस ने कहा, ‘मुझे कभी साफ तौर पर नहीं कहा गया कि मैं नहीं खेल रहा। लेकिन यह स्पष्ट है कि फैसला मेरे बेंगलुरू आने से पहले कर लिया गया था। जो मुझे गैरजरूरी और अपमानजनक लगता है।’ पेस ने साथ ही कहा कि वह जल्द ही भूपति के दावे का विस्तार से जवाब देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल