1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019, MI vs KXIP: पंजाब को हार के साथ लगा दोहरा झटका, गेल की पीठ में उठा दर्द

IPL 2019, MI vs KXIP: पंजाब को हार के साथ लगा दोहरा झटका, गेल की पीठ में उठा दर्द

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 11, 2019 12:48 pm IST,  Updated : Apr 11, 2019 12:48 pm IST

पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने मैच के बाद कहा, ‘‘उसने (गेल) बताया कि उसकी पीठ में दर्द है। हमें देखना होगा कि वह कैसा है।’’

क्रिस गेल- India TV Hindi
क्रिस गेल, किंग्स इलेवन पंजाब  Image Source : IPLT20.COM

मुंबई। इंडियन प्रीमीयर लीग के 12वें सीज़न का 24वां मैच मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में मुम्बई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। जिसमें मुम्बई इंडियंस ने 3 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। ऐसे में हार के साथ पंजाब की टीम की दोहरा झटका तब लगा जब मैच के बाद पता चला कि टीम के तूफानी बल्लेबाज़ क्रिस गेल चोटिल हो गये है।

पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने मैच के बाद कहा, ‘‘उसने (गेल) बताया कि उसकी पीठ में दर्द है। हमें देखना होगा कि वह कैसा है।’’

गेल मुंबई की पारी के दौरान क्षेत्ररक्षण के लिये नहीं उतरे। किंग्स इलेवन पंजाब के कोच श्रीधरन श्रीराम ने भी कहा कि जमैका के इस खिलाड़ी की चोट का आगे आकलन किया जाएगा।

श्रीधरन ने कहा, ‘‘उनकोअपनी पीठ में जकड़न महसूस हो रही है। उन्होंने हमें यही बताया। हमें अगले दिनों में उनका आकलन करने और उन पर निगरानी रखने की जरूरत है।’’

किंग्स इलेवन की परेशानी यहीं पर समाप्त नहीं हुई। अश्विन ने बताया कि तेज गेंदबाज अंकित राजपूत भी चोट से परेशान है जिन्होंने कल के मैच में चार ओवर में 52 रन लुटाये।

उन्होंने कहा, ‘‘पहले ओवर में ही उसकी (अंकित राजपूत) उंगली में चोट लग गयी थी। यह अच्छा रहा कि उसने पावरप्ले में तीन ओवर कर दिये। अभी तक हमारा क्षेत्ररक्षण उतार चढ़ाव वाला रहा है।’’

बता दें कि मैच में  पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लोकेश राहुल (नाबाद 100) और क्रिस गेल (63) की बेहतरीन पारियों के दम पर 20 ओवरों चार विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। मुंबई ने केरन पोलार्ड की 31 गेंदों पर 10 छक्के और तीन चौकों की मदद से खेली गई 83 रनों की पारी के दम पर आखिरी गेंद पर सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल