1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाजी कोच का बड़ा बयान, बोले- धोनी को विश्राम देने लिये मनाना मुश्किल

चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाजी कोच का बड़ा बयान, बोले- धोनी को विश्राम देने लिये मनाना मुश्किल

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 25, 2019 09:21 pm IST,  Updated : Apr 25, 2019 09:21 pm IST

धोनी के आईपीएल के कुछ मैचों से विश्राम लेने के कयास तब लगाये जाने लगे जब उन्होंने स्वयं कहा था कि अगर उनका पीठ दर्द बढ़ता है तो वह विश्राम लेने से नहीं हिचिकचाएंगे विशेषकर तब जबकि विश्व कप काफी पास में है। 

चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाजी कोच का बड़ा बयान, बोले- धोनी को विश्राम देने लिये मनाना मुश्किल- India TV Hindi
चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाजी कोच का बड़ा बयान, बोले- धोनी को विश्राम देने लिये मनाना मुश्किल Image Source : IPLT20.COM

चेन्नई। चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाजी कोच माइक हस्सी ने गुरुवार को कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम के लिये सभी मैचों में खेलना चाहते हैं और उन्हें विश्राम देना बहुत मुश्किल है। धोनी के आईपीएल के कुछ मैचों से विश्राम लेने के कयास तब लगाये जाने लगे जब उन्होंने स्वयं कहा था कि अगर उनका पीठ दर्द बढ़ता है तो वह विश्राम लेने से नहीं हिचिकचाएंगे विशेषकर तब जबकि विश्व कप काफी पास में है। 

हस्सी से जब इस बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा, ‘‘आपको यह सवाल धोनी से पूछना होगा। मैं धोनी के बारे में यही जानता हूं कि वह कोई भी मैच नहीं छोड़ना चाहते हैं। उन्हें चेन्नई की तरफ से खेलना पसंद है। यह स्थान उनके दिल के काफी करीब है तथा वह खेलना चाहते हैं, अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और टीम को सफल होते हुए देखना चाहते हैं।’’ 

उन्होंने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले आईपीएल मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, ‘‘इसलिए धोनी को विश्राम देने के लिये मनाना बहुत मुश्किल है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल