1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019, CSK vs KKR:पावरप्ले में 4 विकेट खोना महंगा साबित हुआ : दिनेश कार्तिक

IPL 2019, CSK vs KKR:पावरप्ले में 4 विकेट खोना महंगा साबित हुआ : दिनेश कार्तिक

 Reported By: IANS
 Published : Apr 10, 2019 12:59 pm IST,  Updated : Apr 10, 2019 12:59 pm IST

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक अहम मैच में हार झेलने के बाद माना कि पावरप्ले में चार विकेट खोना उनक टीम के लिए महंगा सबित हुआ।

Losing four wickets in the powerplay didn't help, says Dinesh Karthik after humbling loss against Su- India TV Hindi
IPL 2019, CSK vs KKR: Losing four wickets in the powerplay didn't help, says Dinesh Karthik after humbling loss against Super Kings Image Source : IPLT20.COM

चेन्नई। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक अहम मैच में हार झेलने के बाद माना कि पावरप्ले में चार विकेट खोना उनक टीम के लिए महंगा सबित हुआ। चेन्नई ने यहां एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। 

मैच के बाद कार्तिक ने कहा, "निश्चित रूप से हमने अधिक रन नहीं बनाए। ऐसे मुकाबले बहुत मुश्किल होते हैं और आपको पता नहीं होता कि विपक्षी टीम को कितने रनों का लक्ष्य देना है क्योंकि मैदान पर ओस भी पड़ती है, लेकिन जब मुकाबला समाप्त हो जाता है तो आपको महसूस होता है कि आपको 20 रन और बनाने चाहिए थे।"

कार्तिक ने कहा,"जब आप पावरप्ले में चार विकेट खो दते हैं तब आप मुकाबले में पीछे हो जाते हैं। फिर आप उसकी भरपाई करने की कोशिश करते हैं और उम्मीद करते हैं कि शायद अंत में चीजें ठीक हो जाएं, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए।"

इस हार के बाद कोलकाता की टीम तालिका में दूसरे पायदान पर मौजूद है। उसके कुल आठ अंक हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल