1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019, पंत की तूफानी पारी पर सौरव गांगुली का बयान, बोले ‘वो इस जीत का हकदार है’

IPL 2019, पंत की तूफानी पारी पर सौरव गांगुली का बयान, बोले ‘वो इस जीत का हकदार है’

 Reported By: IANS
 Published : Apr 23, 2019 02:53 pm IST,  Updated : Apr 23, 2019 02:53 pm IST

इस जीत के बाद दिल्ली की टीम 14 अंकों के साथ तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है 

सौरव गांगुली- India TV Hindi
सौरव गांगुली, सलाहकार दिल्ली कैपिटल्स  Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार और भारत के पूर्व कप्तान सौरव् गांगुली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दमदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले ऋषभ पंत की तारीफ की।राजस्थान द्वारा दिए गए 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने शिखर धवन (54) और पंत (नाबाद 78) की दमदार बल्लेबाजी के दम पर छह विकेट से जीत दर्ज की। 

इस जीत के बाद दिल्ली की टीम 14 अंकों के साथ तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है जबकि राजस्थान लगभग प्लेऑफ की दौर से बाहर हो गई है।
मैच के बाद गांगुली ने ट्विटर पर लिखा, "ऋषभ पंत और पार्थ जिंदल तुम इसके हकदार हो। तुम बेहतरीन हो।"
मैच के बाद गांगुली मैदान पर भागे और 21 वर्षीय पंत को गोद में उठा लिया। 
पंत को 30 मई से होने इंग्लैंड एंड वेल्स में होने वाले विश्व कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया था, लेकिन राजस्थान के खिलाफ बेतहतरीन बल्लेबाजी करके उन्होंने यह दर्शाया कि वह भविष्य के सितारे हैं। 
वहीं टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि विश्वकप 2019 टीम में भारत ने ऋषभ पन्त को ना शामिल करके उनके लिहाज़ से भारी गलती की है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल