1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: यहां जानें कैसे हॉटस्टार पर 10 मिनट बाद भी फ्री में देखें लाइव मैच!

IPL 2019: यहां जानें कैसे हॉटस्टार पर 10 मिनट बाद भी फ्री में देखें लाइव मैच!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 03, 2019 06:21 pm IST,  Updated : Apr 03, 2019 06:21 pm IST

आईपील का मेला एक बार फिर भारत के मैदान पर लग चुका है। अभी तक हुए मैचों में हमने अश्विन का मांकड़ विवाद से लेकर दिल्ली कोलकाता के बीच सुपर ओवर तक हुए रोमांचक मुकाबला और सैम कुर्रन के द्वारा आईपीएल 2019 की पहली हैट्रिक तक सब देखा है। 

IPL 2019: How to watch IPL 12 live on phone via Hotstar, JioTV and Airtel TV- India TV Hindi
IPL 2019: How to watch IPL 12 live on phone via Hotstar, JioTV and Airtel TV   Image Source : @IPL TWITTER

आईपील का मेला एक बार फिर भारत के मैदान पर लग चुका है। अभी तक हुए मैचों में हमने अश्विन का मांकड़ विवाद से लेकर दिल्ली कोलकाता के बीच सुपर ओवर तक हुए रोमांचक मुकाबला और सैम कुर्रन के द्वारा आईपीएल 2019 की पहली हैट्रिक तक सब देखा है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जो ऑफिस में होने की वजह से इन चीजों का लुत्फ नहीं उठा पाए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ऐप के बारे में बताएंगे जिसपर आप कहीं भी कभी भी मैच देख सकते हैं।

आईपीएल के मैच आप ऐयरटेल टीवी, जियो टीवी और हॉटस्टार जैसे ऐप पर देख सकते हैं-

ऐयरटेल टीवी

भारती एयरटेल यूजर्स एयरटेल टीवी ऐप पर मैच को लाइवस्ट्रीम कर सकते हैं। वैसे तो यूजर्स को अपने फोन में हॉटस्टार एप इंस्टॉल करना होगा लेकिन उसके लिए प्रीमियम मेमरीशिप की जरूरत नहीं है। जब तक आपके पास एयरटेल का एक सक्रिय डेटा पैक है, तब तक आप मैच देख सकते हैं।

जियो टीवी 

जियो कस्टमर हैं तो भी आप इस मैच का लुफ्ट उठा सकते हैं। हालांकि उसके लिए आपको हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करना ही होगा। जियो ऐप में आप स्टारस्पोर्ट्स पर क्लिक करेंगे तो यह आपको सीधे हॉटस्टार पर ले जाएगा जहां आप ये मैच देख सकेंगे। 

हॉटस्टार 

स्टार इंडिया के पास आईपीएल 2019 के आधिकारिक प्रसारण अधिकार हैं और हॉटस्टार उनका डिजिटल प्लेटफॉर्म है। आप हॉटस्टार ऐप के माध्यम से अपने स्मार्टफोन (एंड्रॉइड और आईओएस दोनों) पर लाइव मैच का अनुसरण कर सकते हैं और वही उनकी वेबसाइट पर लैपटॉप या पीसी से भी किया जा सकता है।

हॉटस्टार वेबसाइट और ऐप का उपयोग करके पहले के 10 मिनट मुफ्त में लाइव मैच देख सकता है। हालांकि पूरा मैच देखने के लिए आपको हॉटस्टार का प्रीमियम पैक लेना पड़ेगा। 

कैसे मुफ्त में देखें हॉटस्टार पर लाइव मैच

10 मिनट मैच को लाइव देखने के बाद उस टैब को बंद करें। हिस्ट्री खोलें, इसके बाद हिस्ट्री और कैशे दोनों क्लियर दें। फिप हॉटस्टार साइट खोलें ... मुफ्त में फ्री में 10 मिनट फिर से देख सकते हैं।

(आपको बता दें कि यह केवल तभी करें जब आप हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन पैक खरीदने की सिचुएशन में न हों।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल