1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: अगले साल मजबूती के साथ वापसी को लेकर उत्साहित है चेन्नई का ये धाकड़ बल्लेबाज

IPL 2019: अगले साल मजबूती के साथ वापसी को लेकर उत्साहित है चेन्नई का ये धाकड़ बल्लेबाज

 Reported By: IANS
 Published : May 16, 2019 04:24 pm IST,  Updated : May 16, 2019 04:27 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन को उम्मीद है कि उनकी टीम अगले सीजन में मजबूती से वापसी करेगी।

शेन वॉटसन- India TV Hindi
शेन वॉटसन Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन को उम्मीद है कि उनकी टीम अगले सीजन में मजबूती से वापसी करेगी। चेन्नई को आईपीएल-12 के फाइनल में रविवार को मुंबई इंडियंस के हाथों के एक रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा।

वाटसन ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, "अभी-अभी घर पहुंचा हूं। पिछले काफी दिनों से मुझे अपना प्यार,समर्थन और शुभकामनाएं देने के लिए आपको धन्यवाद देना चाहता हूं। हम फाइनल में खिताब के काफी करीब थे, लेकिन यह एक शानदार फाइनल था।" 

वाटसन ने इस मैच में 59 गेंदों पर 80 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने आगे कहा, " अगले साल मजबूती से वापसी को लेकर मैं उत्साहित हूं। अपना समर्थन करने के लिए आप सभी का एक बार फिर से शुक्रिया।" 

गौरतलब है कि आईपीएल के 12वें सीजन में शेन वॉटसन चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे। िस सीजन वॉटसन ने 17 मैचों में 23 की औसत और 127 के स्ट्राइक रेट से कुल 398 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल