1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: अगले मैच में एमएस धोनी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने पर कोच स्टीफन फलेमिंग ने दिया बड़ा बयान

IPL 2019: अगले मैच में एमएस धोनी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने पर कोच स्टीफन फलेमिंग ने दिया बड़ा बयान

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 30, 2019 08:52 pm IST,  Updated : Apr 30, 2019 08:52 pm IST

चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मंगलवार को कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले सप्ताह बीमार थे और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुधवार के मैच में उनके खेलने पर फैसला टॉस से पहले लिया जायेगा।

IPL 2019: Is Dhoni Play Match Against Delhi Capitals, Coach Stephen Flaming Comment on it- India TV Hindi
IPL 2019: Is Dhoni Play Match Against Delhi Capitals, Coach Stephen Flaming Comment on it Image Source : AP

चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मंगलवार को कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले सप्ताह बीमार थे और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुधवार के मैच में उनके खेलने पर फैसला टॉस से पहले लिया जायेगा। फ्लेमिंग ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा,‘‘धोनी ठीक हो रहे हैं। वह पिछले सप्ताह बीमार थे। हम उनके खेलने पर फैसला कल लेंगे।’’ 

धोनी ने अभ्यास में भी भाग नहीं लिया। दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस और रविंद्र जडेजा की उपलब्धता के बारे में उन्होंने कहा,‘‘फाफ ठीक है। जडेजा भी अभ्यास कर रहा है। वे कल खेल सकते हैं।’’ 

धोनी के नहीं खेलने पर उसकी भरपाई कैसे करेंगे, यह पूछने पर उन्होंने कहा कि दूसरे खिलाड़ियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। 

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे पास कई बड़े खिलाड़ी हैं जो चल नहीं पा रहे । हमें आखिरी चार मैचों में उनसे उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद होगी । ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल