1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019, MI vs KXIP: मैच को हमसे दूर लेते गये पोलार्ड : आर.अश्विन

IPL 2019, MI vs KXIP: मैच को हमसे दूर लेते गये पोलार्ड : आर.अश्विन

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 11, 2019 01:20 pm IST,  Updated : Apr 11, 2019 01:20 pm IST

पोलार्ड की 31 गेंदों पर 10 छक्के और तीन चौकों की मदद से खेली गई 83 रनों की पारी के दम पर मुंबई ने आखिरी गेंद पर सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

आर. आश्विन- India TV Hindi
आर. आश्विन, कप्तान किंग्स इलेवन पंजाब  Image Source : IPLT20.COM

मुंबई। मुंबई इंडियंस के खिलाफ बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में हार झेलने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने माना कि कीरोन पोलार्ड की दमदार पारी मुकाबले को उनसे दूर ले गई।

पोलार्ड की 31 गेंदों पर 10 छक्के और तीन चौकों की मदद से खेली गई 83 रनों की पारी के दम पर मुंबई ने आखिरी गेंद पर सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
मैच के बाद अश्विन ने कहा, "मैच के आखिर में पोलार्ड ने शानदार बल्लेबाजी की और मुकाबले को हमसे दूर ले गए। हमें बहुत सारी सकारात्मक चीजें भी मिली। हमने बल्लेबाजी के दौरान अच्छा मानसिक संतुलन दिखाया। राहुल ने पारी के अंत तक बल्लेबाजी की। हम अपनी योजनाओं को अधिक चतुराई से लागू कर सकते थे। गेल की पीठ में चोट आई है और हमें देखना होगा कि वह कैसे हैं।"
यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी गेंदबाजी और बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी? अश्विन ने कहा, "अंकित राजूपत की उंगलियों में चोट लगी थी और उनका पावरप्ले में तीन ओवर करना हमारे लिए बोनस साबित हुआ। हमने फिल्डिंग में निरंतरता नहीं दिखाई, शायद हम और बेहतर कर सकते थे और मैच जीत सकते थे। मैं समझता हूं कि हमने मैच जीतने के लिए प्रयाप्त रन बनाए थे।" 
बता दें की पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लोकेश राहुल (नाबाद 100) और क्रिस गेल (63) की बेहतरीन पारियों के दम पर 20 ओवरों चार विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। मुंबई ने केरन पोलार्ड की 31 गेंदों पर 10 छक्के और तीन चौकों की मदद से खेली गई 83 रनों की पारी के दम पर आखिरी गेंद पर सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल