1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019, KKR vs DC: बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे और स्कोर भी 10-15 रन कम रहा: दिनेश कार्तिक

IPL 2019, KKR vs DC: बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे और स्कोर भी 10-15 रन कम रहा: दिनेश कार्तिक

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 13, 2019 02:32 pm IST,  Updated : Apr 13, 2019 02:32 pm IST

कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने आईपीएल मैच में यहां दिल्ली कैपिटल्स से मिली सात विकेट की हार के बाद कहा कि उनकी टीम ने स्कोर में 10-15 रन कम बनाये और साथ ही उनकी गेंदबाजी भी विफल रही।

IPL 2019, KKR vs DC | Fell short by 10-15 runs, could have bowled better: KKR captain Dinesh Karthik- India TV Hindi
IPL 2019, KKR vs DC | Fell short by 10-15 runs, could have bowled better: KKR captain Dinesh Karthik rues missed chances Image Source : IPLT20.COM
कोलकाता। कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने आईपीएल मैच में यहां दिल्ली कैपिटल्स से मिली सात विकेट की हार के बाद कहा कि उनकी टीम ने स्कोर में 10-15 रन कम बनाये और साथ ही उनकी गेंदबाजी भी विफल रही। केकेआर की यह लगातार दूसरी हार थी जबकि आंद्रे रसेल ने 21 गेंद में 45 रन की तेज तर्रार पारी खेली और टीम ने 179 रन का लक्ष्य दिया। 
 
कार्तिक ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा,‘‘हम जानते थे कि हमें बड़ा स्कोर बनाने की जरूरत है लेकिन हम शायद 10-15 रन कम रह गये। ईडन गार्डन्स ऐसा मैदान है जहां आउटफील्ड थोड़ा तेज है और बाउंड्री आसानी से लगती हैं। इसलिये यहां पर आपको अन्य मैदानों की तुलना में पांच से 10 रन ज्यादा बनाने होते हैं।’’ 
 
उन्होंने साथ ही अपने गेंदबाजों को हार का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वे सुनील नरेन की अनुपस्थिति में थोड़ा बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे जो हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हैं।
 
उन्होंने कहा,‘‘हमारे पास निश्चित रूप से गेंदबाजों की कमी नहीं थी। हमारे पास काफी विकल्प थे जैसे कार्लोस ब्रेथवेट। हम स्कोर में थोड़े रन और जोड़ सकते थे और हम थोड़ी बेहतरीन गेंदबाजी कर सकते थे। मैंने अपने गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की थी लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके। क्रिकेट के खेल में इस तरह की चीजें होती हैं। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल