1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: केएल राहुल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, सबसे तेज ऐसा करने वाले भारतीय बल्लेबाज बने

IPL 2019: केएल राहुल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, सबसे तेज ऐसा करने वाले भारतीय बल्लेबाज बने

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 25, 2019 03:11 pm IST,  Updated : Apr 25, 2019 03:18 pm IST

पंजाब की ओर से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 27 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 42 रनों की पारी खेली। इस दौरान राहुल ने टी-20 क्रिकेट में में एक बड़ा कारनामा अपने नाम कर लिया।

केएल राहुल आईपीएल 2019- India TV Hindi
केएल राहुल आईपीएल 2019 Image Source : IPLT20.COM

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 24 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 17 रनों से हराकर टूर्नामेंट में चौथी जीत दर्ज की। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एबी डिविलियर्स की ताबड़तोड़ 82 रन की पारी के दम 202 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 185 रन ही बना सकी।

पंजाब की ओर से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 27 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 42 रनों की पारी खेली। इस दौरान राहुल ने टी-20 क्रिकेट में में एक बड़ा कारनामा अपने नाम कर लिया। केएल राहुल टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 3000 हजार रन पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। राहुल ने 93 पारियों में ये कारनामा किया। हालांकि राहुल सबसे तेज 3000 हजार रन पूरे करने वाले एशियाई खिलाड़ी बनने से चूक गए। पाकिस्तान के बाबर आजम ने 92 पारियों में 3 हजार पूरे करने का कारनामा किया है।

टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श पहले नंबर पर हैं। मार्श ने 85 पारियों में टी-20 क्रिकेट में 3000 रन पूरे किए थे। इस मामले में वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल दूसरे नंबर पर हैं जिन्होने महज 87 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच हैं। फिंच ने ये मुकाम हासिल करने के लिए मात्र 90 पारियां खेली थी।

गौरतलब है कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में केएल राहुल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। आईपीएल 2019 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में राहुल चौथे नंबर पर हैं। राहुल अब तक 11 मैचों में 55.12 की औसत और 130 की स्ट्राईक रेट से 441 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं। इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर 574 रनों के साथ टॉप पर बने हुए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल