1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार के बाद छलका दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर का दर्द, कहा- हमारे लिए घरेलू मैच जीतने जरूरी

हार के बाद छलका दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर का दर्द, कहा- हमारे लिए घरेलू मैच जीतने जरूरी

 Reported By: IANS
 Published : Apr 19, 2019 03:22 pm IST,  Updated : Apr 19, 2019 03:22 pm IST

दिल्ली को रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुम्बई इंडियंस टीम के खिलाफ 40 रनों से हार मिली। दिल्ली की टीम फिरोजशाह कोटला मैदान पर 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट पर 128 रन ही बना सकी।

हार के बाद छलका दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर का दर्द, कहा- हमारे लिए घरेलू मैच जीतने जरूरी- India TV Hindi
हार के बाद छलका दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर का दर्द, कहा- हमारे लिए घरेलू मैच जीतने जरूरी Image Source : IPL.COM

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि मुम्बई इंडियंस ने बीती रात हुए आईपीएल मुकाबले में उनकी टीम को खेल के हर विभाग में दोयम साबित किया।

दिल्ली को रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुम्बई इंडियंस टीम के खिलाफ 40 रनों से हार मिली। दिल्ली की टीम फिरोजशाह कोटला मैदान पर 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट पर 128 रन ही बना सकी।

मैच के बाद अय्यर ने कहा, "हमारे लिए घरेलू मैच जीतने जरूरी हैं। हम टॉस हारे और फिर खेल के हर विभाग में पीछे रहे। मुम्बई को इसका श्रेय दिया जाना चाहिए।"

इस सीजन में दिल्ली टीम की यह अपने घरेलू मैदान पर चार मैचों में तीसरी हार थी। इस हार पर अय्यर ने आगे कहा, "हमने इस विकेट पर 20 रन अतिरिक्त दिए। साथ ही हेथ ओवर्स में हमारी गेंदबाजी चिंता का विषय है।"

दिल्ली की टीम अभी 10 अंकों के साथ आठ टीमों की तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि मुम्बई की टीम नौ में से छह मैच जीतते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल