1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019, KKR vs RR: जीत के बाद आईपीएल के इस उभरते सितारें के कायल हुए स्टीव स्मिथ, बताया 'मंझा हुआ बल्लेबाज'

IPL 2019, KKR vs RR: जीत के बाद आईपीएल के इस उभरते सितारें के कायल हुए स्टीव स्मिथ, बताया 'मंझा हुआ बल्लेबाज'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 26, 2019 07:50 am IST,  Updated : Apr 26, 2019 02:22 pm IST

रियान पराग ने रंगारंग लीग के 43वें मैच में कोलकाता के खिलाफ दमदार पारी खेली जिससे राजस्थान को 3 विकेट से जीत हासिल हुई।

स्टीव स्मिथ- India TV Hindi
स्टीव स्मिथ, कप्तान राजस्थान रॉयल्स  Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमीयर लीग के महासमुंद्र से हर साल कई भारतीय अनजान युवा खिलाड़ी अपनी एक अलग पहचान बनाते है। इस राह पर आईपीएल के सीजन 12 में सबसे आगे चल रहे हैं रियान पराग। जो कि वर्तमान में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा है। उन्होंने बीती रात रंगारंग लीग के 43वें मैच में कोलकाता के खिलाफ दमदार पारी खेली जिससे राजस्थान को 3 विकेट से जीत हासिल हुई। ऐसे में टीम को आईपीएल में बीच से छोड़कर जाने वाले कप्तान स्टीव स्मिथ रियान पराग की बल्लेबाजी से काफी खुश दिखे। साथ ही इंग्लैंड के लिए वापस लौट रहे जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स से जाने से होने वाली कमी को स्मिथ ने काफी बड़ा बताया।

रियान पराग की बल्लेबाजी पर स्टीव स्मिथ ने कहा, ”हमने अपने लिए खुद ही इसको कठिन बना लिया था। अच्छी शुरुआत के बाद हमने बीच में कुछ ज्यादा ही विकेट खो दिए। रियान पराग यह युवा वाकई काफी प्रभावित करने वाला है। उन्होंने किसी मंझे हुए बल्लेबाज की तरह से काफी सधी हुई पारी खेली।”

गेंदबाजी पर स्मिथ ने कहा, ”गोपाल और आर्चर ने बेहतरीन योगदान दिया। मुझे लगता है उन्होंने पहले 7-8 ओवर में नई गेंद के साथ काफी अच्छी गेंदबाजी की। ओशाने ने भी अपने पहले मुकाबले में काफी अच्छा किया। वरुन एरोन तो नई गेंद के साथ लाजवाब थे। सभी ने काफी शानदार काम किया।”

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पर बोलते हुए स्मिथ ने कहा, ”डीके ने बहुत ही शानदार पारी खेली और कुछ बहुत ही लाजवाब शॉट्स लगाए। जीत हासिल करने पर काफी खुशी है। शुरुआती 5-6 मुकाबलों में हम जीत हासिल करने में नाकाम रहे थे। आज की रात के मैच में जीत तक पहुंचना काफी अच्छा रहा।”

दो बड़ें खिलाडियों के टीम को छोड़कर जाने पे स्मिथ ने अपने प्लान के बारे में कहा, ”अब हम अपने कुछ खिलाड़ियों को खो देंगे। जोफ्रा और स्टोक्स आज रात इंग्लैंड वापस चले जाएंगे। दो बड़े खिलाड़ियों की जगह को भरना होगा। मैं 13वें मुकाबले तक टीम के साथ रहूंगा। बैंगलुरू के खिलाफ मुकाबले के बाद मैं भी वापस लौट जाउंगा। उम्मीद है मैं टीम को अपना योगदान दे पाउं। देखें अगर हम कुछ और मुकाबलों में जीत हासिल कर पाते हैं।”

बता दें कि राजस्थान की 11 मैचों में यह चौथी जीत है और वह आठ अंकों के साथ सातवें नंबर पर है। इस जीत से राजस्थान के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम है। वहीं, दो बार की चैम्पियन कोलकाता की 11 मैचों में यह सातवीं और लगातार छठी हार है। टीम आठ अंकों के साथ छठे नंबर पर है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल