1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल के आगामी सीजन के लिए आरसीबी का शिविर शुरू, खिलाड़ियों का होगा यो-यो टेस्ट

आईपीएल के आगामी सीजन के लिए आरसीबी का शिविर शुरू, खिलाड़ियों का होगा यो-यो टेस्ट

 Reported By: IANS
 Published : Feb 04, 2019 10:52 pm IST,  Updated : Feb 04, 2019 10:52 pm IST

इस शिविर की शुरुआत रविवार से हो गई जिसमें वॉशिंगटन सुंदर, अक्षदीप नाथ, देवदत्त पल्लीकल, गुरकीरत सिंह मान, हिम्मत सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, मिलिंद कुमार, प्रयास रे बर्मन और शिवम दुबे हिस्सा ले रहे हैं।

आईपीएल के आगामी सीजन के लिए आरसीबी का शिविर शुरू, खिलाड़ियों का होगा यो-यो टेस्ट- India TV Hindi
आईपीएल के आगामी सीजन के लिए आरसीबी का शिविर शुरू, खिलाड़ियों का होगा यो-यो टेस्ट Image Source : AP

बेंगलुरू। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन की तैयारी के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने अपना पांच दिवसीय शिविर यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू कर दिया जो टीम के कोच गैरी कर्स्टन और आशीष नेहरा मौजूद की निगरानी में काम करेगा। 

इस शिविर की शुरुआत रविवार से हो गई जिसमें वॉशिंगटन सुंदर, अक्षदीप नाथ, देवदत्त पल्लीकल, गुरकीरत सिंह मान, हिम्मत सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, मिलिंद कुमार, प्रयास रे बर्मन और शिवम दुबे हिस्सा ले रहे हैं।

इस शिविर में खिलाड़ियों की फिटनेस पर ध्यान दिया जाएगा। साथ ही ट्रेनर ए.आई. हर्षा, इवान स्पीचली और श्रवण कुमबागवडाना के मार्गदर्शन में यो-यो टेस्ट भी किया जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल