1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: ऋषभ पंत का गगनचुम्बी छक्का और फैंन बना लखपति, जानिए कैसे?

IPL 2019: ऋषभ पंत का गगनचुम्बी छक्का और फैंन बना लखपति, जानिए कैसे?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 10, 2019 04:44 pm IST,  Updated : May 10, 2019 04:44 pm IST

पंत ने  90 मीटर लंबा एक शानदार सिक्स मारा। मज़े की बात यह रही कि इस गेंद को दर्शकदीर्घा में बैठे एक युवक ने एक हाथ से लपक लिया।

ऋषभ पंत- India TV Hindi
ऋषभ पंत, दिल्ली कैपिटल्स  Image Source : IPLT20.COM

बुधवार को वाइजैग में  दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की। जिसमें युवा ऋषभ पंत ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 21 गेंदों में 49 रन की पारी के दौरान 2 चौके और 5 छक्के मारे। जिसमे एक छक्का दर्शक दीर्धा में बैठे फैन्स को लखपति बना गया। 

पंत ने  90 मीटर लंबा एक शानदार सिक्स मारा। मज़े की बात यह रही कि इस गेंद को दर्शकदीर्घा में बैठे एक युवक ने एक हाथ से लपक लिया। इस बात से अनजान कि उसका एक हाथ से लपका यह कैच उसे रातों-रात लखपति बना देगा। मैदान पर मौजूद कैमरों की नज़र जैसे ही इस युवक पर गई अन्य दर्शक ख़ुशी के मारे चिल्ला उठे और वह युवक लखपति बन गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

स्टेडियम में बैठकर आईपीएल देखने वाले दर्शकों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है कि उन्हें  मैच का लुप्त उठाते हए लाख रुपए कमाने का मौका मिल सकता है। दरअसल, दर्शकदीर्घा में बैठकर एक हाथ से कैच पकड़ने वाले खुशनसीब को आइपीएल के प्रायोजकों द्वारा ‘रियर फैन कैच अवार्ड’ के नाम से एक लाख रुपए का इनाम दिया जाता है। जिसमें आज भी दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में स्टेडियम में बैठा कोई भी फैंन लखपति बन सकता है। 

वैसे आईपीएल का रोमांच अपने आखिरी पड़ाव पर है,अगर आपको भी लखपति बनने का शौक है तो अभी आपके पास दो मौके हैं जहाँ आप अपनी किस्मत आज़मा सकते हैं। क्या पता हो सकता है आपकी किस्मत आपको लखपति बना दे। 1500 से 5000 हजार के बीच मिलने वाला आईपीएल टिकट आपको लखपति बना सकता है। जी की एक फायदे का सौदा साबित हो सकता है। हालांकि अब सिर्फ दो मैच ही बाकि है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल