1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: ऋषभ पंत अगले 15 वर्षों तक भारत के लिये खेलेगा: सौरव गांगुली

IPL 2019: ऋषभ पंत अगले 15 वर्षों तक भारत के लिये खेलेगा: सौरव गांगुली

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 25, 2019 03:57 pm IST,  Updated : Apr 25, 2019 05:16 pm IST

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि ऋषभ पंत का विश्व कप जाने वाली भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाना निराशाजनक हो सकता है लेकिन यह 21 साल का खिलाड़ी कई विश्व कप खेलेगा और कम से कम 15 वर्षों तक राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनेगा।

IPL 2019: Rishabh Pant Will Play For Indian Next 15 Years: Sourav Ganguly- India TV Hindi
IPL 2019: Rishabh Pant Will Play For Indian Next 15 Years: Sourav Ganguly Image Source : AP

कोलकाता। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि ऋषभ पंत का विश्व कप जाने वाली भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाना निराशाजनक हो सकता है लेकिन यह 21 साल का खिलाड़ी कई विश्व कप खेलेगा और कम से कम 15 वर्षों तक राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनेगा। दूसरे विकेटकीपर के विकल्प के तौर पर ऋषभ की जगह दिनेश कार्तिक को विश्व कप टीम में चुना गया। 

गांगुली ने एक कार्यक्रम के इतर कहा,‘‘धोनी हमेशा नहीं खेलेगा। दिनेश कार्तिक भी हमेशा नहीं खेलेगा। ऋषभ अगला बेहतरीन विकेटकीपर है। निश्चित रूप से ऋषभ भविष्य है।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘उसके पास 15-16 साल हैं। मुझे नहीं लगता कि यह गहरा झटका है। मुझे नहीं लगता कि यह एक समस्या है। वह भले ही इस विश्व कप में नहीं खेलेगा लेकिन वह कई और विश्व कप में हिस्सा लेगा। उसके लिये सब कुछ समाप्त नहीं हुआ।’’ 

हालांकि वह मानते हैं कि 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप के लिये यह बिलकुल संतुलित टीम है।

 
उन्होंने कहा,‘‘शायद मैं उसे चुन लेता (चयनकर्ता होने के तौर पर) लेकिन मुझे लगता है कि दिनेश कार्तिक भी बहुत अच्छा है। मुझे लगता है कि यह अच्छी टीम है। मुझे नहीं लगता कि कई खिलाड़ियों की अनदेखी की गयी। ऋषभ का होना अच्छा होता लेकिन चीजें ऐसे ही चलती हैं। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल