1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH vsCSK : हैदराबाद से हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की कमजोरी आई सामने, कोच फ्लेमिंग ने दिया बड़ा बयान

SRH vsCSK : हैदराबाद से हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की कमजोरी आई सामने, कोच फ्लेमिंग ने दिया बड़ा बयान

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 18, 2019 02:05 pm IST,  Updated : Apr 18, 2019 02:05 pm IST

चेन्नई की यह सत्र में सिर्फ दूसरी हार है और फ्लेमिंग ने कहा कि पिछली बार की चैम्पियन टीम एकजुट होकर खामियों को कम करने की कोशिश करेगी।

स्टीफन फ्लेमिंग- India TV Hindi
स्टीफन फ्लेमिंग, कोच चेन्नई सुपर किंग्स   Image Source : IPLT20.COM

हैदराबाद। चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बुधवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद से छह विकेट से मैच गंवाने के बाद कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में टीम की कमजोरी पहली बार उजागर हुई है और यह देखना दिलचस्प होगा की जरूरत से ज्यादा विश्लेषण नहीं करने वाली यह टीम इससे कैसे उबरती है। 

चेन्नई की यह सत्र में सिर्फ दूसरी हार है और फ्लेमिंग ने कहा कि पिछली बार की चैम्पियन टीम एकजुट होकर खामियों को कम करने की कोशिश करेगी। 
फ्लेमिंग ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ लंबे समय में यह पहली बार हुआ है जब हमारी कमजोरी इस तरह से उजागर हुई है और यह देखना दिलचस्प होगा कि खिलाड़ी इससे कैसे निपटते हैं।’’ 
उन्होंने कहा, ‘‘ हम अपनी हार का जरूरत से ज्यादा विश्लेषण नहीं करते है। हम उन पहलुओं का चयन करते है जहां कमी रही गयी और उस पर काम करते है। हमारी टीम में लचीलापन है। हम शुरुआती आठ में से सात मैच जीते और नौवें के नजीते के बारे में ज्यादा सोचे बिना खुद को प्रेरित करना होगा।’’ 
फ्लेमिंग ने कहा कि पीठ दर्द से परेशान कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को एहतियात के तौर पर टीम में शामिल नहीं किया गया था। 
उन्होंने कहा, ‘‘कोलकाता के खिलाफ मैच के बाद वह थोड़ी परेशानी में थे। इसलिए ऐसा एहतियात के तौर पर किया गया। इस सत्र में हमें उनकी स्थिति को लेकर ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है ताकि वह फिट रहे।’’ 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल