1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2020: 15 साल का ये अफगानी चाइनामैंन गेंदबाज, जो बन सकता है नीलामी में करोड़पति

IPL 2020: 15 साल का ये अफगानी चाइनामैंन गेंदबाज, जो बन सकता है नीलामी में करोड़पति

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 17, 2019 07:13 am IST,  Updated : Dec 17, 2019 07:13 am IST

15 साल के अफगानी खिलाड़ी नूर अहमद लकनवाल को रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में रजस्थान रॉयल्स ने ट्रायल्स के लिए बुलाया था।

Noor Ahmad Lakanwal- India TV Hindi
Noor Ahmad Lakanwal Image Source : TWITTER- @LAKANWALNOOR

दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग मानी जाने वाली इंडियन प्रीमीयर लीग ( आईपीएल ) उभरते हुए युवा क्रिकेटरों के लिए एक बड़ा प्लेटफ़ॉर्म होती है। पिछले 11 साल से इस लीग के जरिए सिर्फ देशी ही नहीं बल्कि कई विदेशी खिलाड़ियों ने अपने नाम का सिक्का विश्व क्रिकेट में चमकाया। कुछ इसी तरह आईपीएल 2020 की नीलामी में अफगानिस्तान के एक युवा खिलाड़ी ने अपना नाम दर्ज कराया है। जिसके चलते 15 साल के इस खिलाड़ी पर फ्रेंचाईसी टीमें बड़ी बोली लगा सकती है। 

जी हां, 15 साल के अफगानी खिलाड़ी नूर अहमद लकनवाल को रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में रजस्थान रॉयल्स ने ट्रायल्स के लिए बुलाया था। जहां उन्होंने अपनी लेफ्ट आर्म गेंदबाजी का शानदार नमूना पेश किया था। आईपीएल टीम के अधिकारी ने इस गेंदबाज के बारे में जानकारी देते हुए माई खेल से कहा, "अहमद एक शानदार चाइनामैन गेंदबाजहैं जिसके चलते कई टीमें आईपीएल नीलामी में उन पर दिलचस्पी दिखा सकती है और उन्होंने हाल के दिनों में अंडर -19 क्रिकेट में प्रभावित किया है, खासकर जब अफगानिस्तान के कोल्ट्स ने भारत का दौरा किया था। वह एक परिपक्व बच्चा है और उम्मीद है कि वो काफी आगे जाएगा।"

गौरतलब है कि चाइनामैन अफगानी गेंदबाज नूर भी इससे पहले आईपीएल नीलामी में खरीदे गए युवा गेंदबाज वरुण चक्रबर्ती और केसी करियप्पा की तरह मोटी रकम हासिल कर सकते हैं। नूर के फॉर्म की बात करें तो हाल ही में अंडर-19 अफगान टीम से खेलते हुए उन्होंने लखनऊ के अटल बिहारी स्टेडियम में 5 मैचों की सीरीज में 9 विकेट अपने नाम किए थे। जबकि अफगानिस्तान की घरेलू क्रिकेट लीग में उन्हें इमर्जिंग प्लेयर चुना गया था। 

बता दें कि नूर अफगानिस्तान की अंडर-19 टीम का हिस्सा भी है जो अगले साल 2020 में अंडर-19 विश्वकप खेलने साउथ अफ्रीका जाएगी। ऐसे में इस अफगानी खिलाड़ी की किस्मत 19 दिसम्बर को होने वाली नीलामी में चमक सकती है। 

    

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल