Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2020 : विराट कोहली ने कबूला, 5 महीने बाद बल्ला पकड़ते हुए लग रहा था डर

IPL 2020 : विराट कोहली ने कबूला, 5 महीने बाद बल्ला पकड़ते हुए लग रहा था डर

Reported by: Bhasha Published : Aug 30, 2020 01:24 pm IST, Updated : Aug 30, 2020 01:24 pm IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार किया कि पांच महीनों में जब वह पहली बार नेट पर उतरे तो वह थोड़े डरे हुए थे लेकिन उन्होंने कहा कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारियों के लिये पहला ट्रेनिंग सत्र ‘उम्मीद से बेहतर’ रहा।

IPL 2020 : विराट कोहली ने...- India TV Hindi
Image Source : TWITTER: @IMVKOHLI IPL 2020 : विराट कोहली ने कबूला, 5 महीने बाद बल्ला पकड़ते हुए लग रहा था डर

दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार किया कि पांच महीनों में जब वह पहली बार नेट पर उतरे तो वह थोड़े डरे हुए थे लेकिन उन्होंने कहा कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारियों के लिये पहला ट्रेनिंग सत्र ‘उम्मीद से बेहतर’ रहा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान ने कोरोना वायरस के कारण ठप्प हुई गतिविधियों के बाद पांच महीने बाद ट्रेनिंग बहाल की। नेट सत्र में दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन और टीम निदेशक माइक हेसन भी शामिल थे।

फ्रेंचाइजी के वेबसाइट के अनुसार कोहली ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो यह उम्मीद से कहीं बेहतर रहा। मैं थोड़ा डरा हुआ था। मैंने पांच महीनों से बल्ला नहीं पकड़ा था, लेकिन हां, जैसा मैने सोचा था, यह उससे बेहतर रहा। ’’ पिछले साल आईपीएल में टीम के लिये सर्वाधिक रन जुटाने वाले 31 साल के कोहली ने कहा कि लॉकडाउन में फिट रहने से उन्हें नेट सत्र के दौरान बेहतर करने में मदद मिली जबकि वह लंबे ब्रेक के बाद ट्रेनिंग कर रहे थे। 

रैना के IPL से बाहर होने से काफी दुखी हैं वॉटसन, वीडियो शेयर कर कही ये बड़ी बात

उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन के दौरान मैंने काफी ट्रेनिंग की, इसलिये मैं काफी फिट महसूस कर रहा है और इससे मदद मिलती है। क्योंकि आपका शरीर हल्का होता है और आपकी प्रतिक्रिया भी बेहतर होती है, मुझे ऐसा लग रहा था कि मेरे पास गेंद को खेलने के लिये काफी समय है। यह काफी अच्छी बात है। ’’ कोहली ने कहा, ‘‘वर्ना आप सत्र में थोड़ा भारी महसूस करते, शरीर इतना ज्यादा हिल नहीं सके और यह आपके दिमाग में चलना शुरू हो जाता है, लेकिन हां, जैसा कि मैंने कहा कि अभ्यास सत्र उम्मीद से कहीं बेहतर रहा।’’

आरसीबी की टीम पिछले हफ्ते दुबई पहुंची और पृथकवास पूरा करने के बाद शनिवार से खिलाड़ियों ने नेट में अभ्यास शुरू किया। कोहली के अलावा युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर और शाहबाज नदीम की स्पिन तिकड़ी तथा कुछ अन्य तेज गेंदबाजों ने भी अभ्यास किया। पहले सत्र के बाद कोहली खुश थे।

KKR के पूर्व कोच का खुलासा, सौरव गांगुली नहीं थे T20 फॉर्मेट के खिलाड़ी

कोहली ने कहा, ‘‘स्पिनर पहले दिन अच्छे दिख रहे थे, उन्होंने लंबे समय तक लगातार एक ही जगह गेंद पिच करायी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शाहबाज अच्छा था, वाशी भी अच्छा था। मैंने चहल को भी गेंदबाजी करते हुए देखा। तेज गेंदबाजों की रफ्तार में थोड़ा इधर उधर हुआ लेकिन हमारे शिविर की शुरूआत अच्छी हुई।’’

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement