1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2021 : अर्जुन तेंदुलकर और ईशान किशन मुंबई इंडियंस के बायो-बबल में हुए शामिल

IPL 2021 : अर्जुन तेंदुलकर और ईशान किशन मुंबई इंडियंस के बायो-बबल में हुए शामिल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 25, 2021 05:28 pm IST,  Updated : Mar 25, 2021 05:28 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन से पहले अर्जुन तेंदुलकर और ईशान किशन मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ गए हैं। 

IPL 2021 : अर्जुन तेंदुलकर...- India TV Hindi
IPL 2021 : अर्जुन तेंदुलकर और ईशान किशन मुंबई इंडियंस के बायो-बबल में हुए शामिल Image Source : TWITTER/MUMBAI INDIANS

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन से पहले अर्जुन तेंदुलकर और ईशान किशन मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ गए हैं। मुंबई इंडियंस ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर फोटो पोस्ट करते हुए ये जानकारी दी। मुंबई इंडियंस ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, "वन फैमिली, मुंबई इंडियंस।"

मुंबई इंडियंस से जुड़ने वाले खिलाड़ी अब बायो-बबल में रहेंगे और क्वॉरंटीन पीरियड पूरा करने के बाद ही ट्रेनिंग शुरु कर पाएंगे। मुंबई इंडियंस को अभी बाकी खिलाड़ियों के जुड़ने का इंतजार करना होगा क्योंकि कई खिलाड़ी अभी भी नेशनल टीम के साथ इंटरनेशनल मुकाबले खेल रहे हैं।

इससे पहले मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने मुंबई पहुंचे थे और फ्रैंचाइजी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल