1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2021 : दिल्ली कैपिटल्स के आर अश्विन, अक्षर और वोक्स मुंबई पहुंचे

IPL 2021 : दिल्ली कैपिटल्स के आर अश्विन, अक्षर और वोक्स मुंबई पहुंचे

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 29, 2021 06:08 pm IST,  Updated : Mar 29, 2021 06:08 pm IST

सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, आल राउंडर अक्षर पटेल और तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स सहित दिल्ली कैपिटल्स टीम के कुछ सदस्य इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी चरण के लिये यहां टीम के होटल में इकट्ठे हुए। 

IPL 2021: R Ashwin, Axar and chris woaks of Delhi Capitals arrive in Mumbai - India TV Hindi
IPL 2021: R Ashwin, Axar and chris woaks of Delhi Capitals arrive in Mumbai  Image Source : PTI

मुंबई। सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, आल राउंडर अक्षर पटेल और तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स सहित दिल्ली कैपिटल्स टीम के कुछ सदस्य इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी चरण के लिये यहां टीम के होटल में इकट्ठे हुए। इस ग्रुप में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर भी शामिल हैं। 

VIDEO : थिसारा परेरा एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले बने पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी

अश्विन और अक्षर ने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया था। नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर कंधे की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के पूरे सत्र में नहीं खेल पायेंगे। 

ऋषभ पंत की तरह खतरनाक शॉट लगाकर NZ के इस खिलाड़ी ने बटौरी सुर्खियां, वीडियो वायरल

यह चोट उन्हें हाल में इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर की श्रृंखला के दौरान लगी थी। खिलाड़ियों को एक हफ्ते के लिये पृथकवास में रहना होगा। 

फ्रेंचाइजी ने टीम के होटल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों की फोटो जारी की। 

No rest days : IPL 2021 की तैयारी में जुटे विराट कोहली, एबी डी विलियर्स ने दिया ये अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स लीग के 2021 सत्र के पहले मैच में 10 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। 

आईपीएल का 14वां चरण नौ अप्रैल से शुरू हो रहा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले सत्र के फाइनल में मुंबई इंडियंस से हारकर उप विजेता रही थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल