1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: गुजरात के ख़िलाफ़ मैच के पहले कोहली ने दिया तीन खिलाड़ियों को तोहफ़ा

IPL: गुजरात के ख़िलाफ़ मैच के पहले कोहली ने दिया तीन खिलाड़ियों को तोहफ़ा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 24, 2016 02:48 pm IST,  Updated : May 24, 2016 02:48 pm IST

अपनी शानदार बैटिंग और कप्तानी के दम पर आईपीएल-9 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम को प्लेऑफ स्टेज तक पहुंचाने के बाद अब कोहली की नज़रे हैं ख़िताब पर। इसके पहले हेंगलोर दो बार सेमीफ़ाइनल पहुंची

virat kohli, mandeep singh- India TV Hindi
virat kohli, mandeep singh

अपनी शानदार बैटिंग और कप्तानी के दम पर आईपीएल-9 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम को प्लेऑफ स्टेज तक पहुंचाने के बाद अब कोहली की नज़रे हैं ख़िताब पर। इसके पहले हेंगलोर दो बार सेमीफ़ाइनल पहुंची है लेकिन फ़ाइनल नहीं पहुंच सकी। मंगलवार को उसकी टक्कर गुजरात से है और अगर वह जीत गई तो फाइनल में एंट्री हालंकि हारने के बाद भी उसे एक और मौक़ा मिलेगा। शायद इसीलिए कोहली ने  हाल ही में अपने टीम मेट्स को एक खास तोहफ़ा देकर खुश कर दिया। ये गिफ्ट उन्होंने अपनी टीम के तीन प्लेयर्स को दिया।

विराट कोहली ने आईपीएल-9 के क्वालीफायर मैच से पहले टीम के यंग प्लेयर्स सरफ़राज़ ख़ान, युजवेंद्र चहल और मनदीप सिंह को ये तोहफ़ा दिया।

तोहफ़े में विराट ने इन प्लेयर्स को एक-एक हेडफोन गिफ्ट किया जिस पर उनके नाम भी लिखे हुए हैं। ये इवोक कंपनी के स्पेशल एडिशन हेडफोन्स हैं जिन्हें खासतौर पर विराट ने अपने इन खिलाड़ियों के लिए ऑर्डर किया था।

अपने कैप्टन से इस खास गिफ्ट को पाकर तीनों प्लेयर्स काफी खुश हो गए और उन्होंने अपनी खुशी को सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए कोहली का शुक्रिया भी अदा किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल