1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Auction 2021 : नीलामी में मोइन अली ने मचाया धमाल, धोनी की टीम सीएसके ने किया पैसों की बारिश

IPL Auction 2021 : नीलामी में मोइन अली ने मचाया धमाल, धोनी की टीम सीएसके ने किया पैसों की बारिश

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 18, 2021 03:49 pm IST,  Updated : Feb 18, 2021 04:34 pm IST

चेन्नई सुपरकिंग्स ने मोइन अली को 7 करोड़ की बोली लगाकर सीजन-14 के लिए अपनी टीम में शामिल किया।

Moeen Ali IPL 2021 live auction high bid Chennai super kings CSK chennai चेन्नई सुपरकिंग्स ने मोइन अ- India TV Hindi
Moeen Ali IPL 2021 live auction high bid Chennai super kings CSK chennai चेन्नई सुपरकिंग्स ने मोइन अली को 7 करोड़ की बोली लगाकर सीजन-14 के लिए अपनी टीम में शामिल किया। Image Source : TWITTER

चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के ऑलरउंडर मोइन पर 7 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। पिछले साल मोइन अली आरसीबी का हिस्सा थे। मोइन को खदीरने के लिए सीएसके के अलावा पंजाब किंग्स भी होड़ में लगी थी। इस सीजन में सीएसके के स्लॉट में सिर्फ एक खिलाड़ी की जगह थी, जिसे उसने मोइन को खरीद कर पूरा कर लिया।

वहीं मोइन के पास आईपीएल मे 19 मैचों का अनुभव है। मोइन ऑफ स्पिन गेंदबाजी के साथ निचलेक्रम में तेजी से रन बनाने की भी क्षमता रखते हैं। 

मोइन के आईपीएल करियर को देखें तो वह अपने 19 मैचों में 309 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 20.6 का रहा है। इसके अलावा उन्होंने तीन अर्द्धशतक भी लगाए हैं। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने कुल 10 विकेट लिए हैं।

आपको बता दें कि सीएसके की टीम ने सीजन-14 से पहले ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को अपनी टीम से रिलीज कर दिया था। ऐसे में मोइन के आने से एक उनकी कमी जरूर पूरा हो सकता है।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल