1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अब कोलकाता के नहीं रहे गौतम गंभीर, इस टीम ने बेहद कम रकम में खरीदा

अब कोलकाता के नहीं रहे गौतम गंभीर, इस टीम ने बेहद कम रकम में खरीदा

 Reported By: Manoj Shukla
 Published : Jan 27, 2018 11:46 am IST,  Updated : Jan 27, 2018 11:46 am IST

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान रहे गौतम गंभीर को कोलकाता की टीम ने नहीं खरीदा।

गौतम गंभीर- India TV Hindi
गौतम गंभीर

आईपीएल ऑक्शन में जैसा कि उम्मीद दी, वही हुआ। पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान रहे गौतम गंभीर को कोलकाता की टीम ने नहीं खरीदा। गंभीर की अब अगली टीम दिल्ली डेयरडेविल्स है। गंभीर को दिल्ली की टीम ने महज 2.8 करोड़ रुपये में खरीद लिया। गंभीर के लिए ये रकम बेहद ही कम है। क्योंकि साल 2011 में कोलकाता की टीम ने उन्हें रिकॉर्ड बोली में खरीदा था।

अब गंभीर को दिल्ली की तरफ से चौके-छक्के लगाते देखा जाएगा। गंभीर दिल्ली से ही ताल्लुक रखते हैं और इस लिहाज से दिल्ली के फैंस के लिए अपने हीरो को देखना शानदार ऐहसास होगा। वहीं, गंभीर भी कई साल से दिल्ली की तरफ से खेलने के लिए इच्छा जाहिर करते रहे हैं। 

गंभीर ने आईपीएल के 148 मैचों में 31.78 के औसत और 124.60 के स्ट्राइक रेट से 4,132 रन बनाए हैं। गंभीर के बल्ले से 35 अर्धशतक निकले हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल