1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल में बिकने के बाद लुंगी एनगिडी ने की 'लुंगी' डांस की तैयारी, ट्वीट कर दी जानकारी

आईपीएल में बिकने के बाद लुंगी एनगिडी ने की 'लुंगी' डांस की तैयारी, ट्वीट कर दी जानकारी

 Reported By: Manoj Shukla
 Published : Jan 28, 2018 02:49 pm IST,  Updated : Jan 30, 2018 12:43 pm IST

धोनी की टीम के साथ जुड़ने के बाद लुंगी एनगिडी काफी खुश नजर आए।

लुंगी एनगिडी- India TV Hindi
लुंगी एनगिडी

आईपीएल नीलामी में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 50 लाख रुपये में खरीद लिया। धोनी की टीम के साथ जुड़ने के बाद लुंगी एनगिडी काफी खुश नजर आए। चेन्नई ने एनगिडी को 50 लाख रुपये में खरीदा। एनगिडी आईपीएल नीलामी में अपनी बारीक नजर बनाए हुए थे। जैसे ही उन्हें पता चला कि उन्हें चेन्नई की टीम ने खरीद लिया है वैसे ही उन्होंने बड़ा ही मजेदार ट्वीट किया।

लुंगी एनगिडी ने लिखा, 'मैंने अभी-अभी लुंगी डांस गाना सुना, बहुत पसंद आया।' लुंगी एनगिडी के इस ट्वीट को खासा शेयर किया जा रहा है और कई लोग इसे रीट्वीट भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि लुंगी एनगिडी का ये पहला आईपीएल होगा और लुंगी अपने पहले आईपीएल में अपनी छाप छोड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

क्यों बिके लुंगी एनगिडी: लुंगी एनगिडी को अगर चेन्नई ने 50 लाख में खरीदा है तो इसके पीछे टेस्ट और टी20 में धमाकेदार प्रदर्शन है। लुंगी ने भारत के खिलाफ टेस्ट करियर का धमाकेदार आगाज किया था। 2 टेस्ट में लुंगी के नाम 9 विकेट हैं। जिसमें एक पारी में 5 विकेट भी शामिल हैं। वहीं 3 टी20 में लुंगी एनगिडी ने महज 5.50 के एकॉनमी से 6 विकेट हासिल किए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल