1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अंडर-19 टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ पर हुई पैसों की बारिश, इस टीम की तरफ से जड़ेंगे चौके-छक्के

अंडर-19 टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ पर हुई पैसों की बारिश, इस टीम की तरफ से जड़ेंगे चौके-छक्के

 Reported By: Manoj Shukla
 Published : Jan 27, 2018 04:46 pm IST,  Updated : Jan 27, 2018 04:46 pm IST

पृथ्वी शॉ को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने का इनाम मिला है।

पृथ्वी शॉ- India TV Hindi
पृथ्वी शॉ

अंडर-19 टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने का इनाम मिला है। पृथ्वी शॉ को आईपीएल नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने खरीदा। शॉ को दिल्ली ने 1.2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा, जबकि शॉ का बेस प्राइज सिर्फ 20 लाख रुपये था। दिल्ली की टीम ने शॉ की काबिलियत को पहचानते हुए उन्हें 1.2 करोड़ में अपना बना लिया।

आपको बता दें कि शॉ आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में शानदार खेल दिखा रहे हैं और गजब की फॉर्म में हैं। शॉ ने विश्व कप में अब तक बतौर कप्तान और बल्लेबाज खुद को साबित किया है और माना जा रहा था कि आईपीएल में हर हाल में उन्हें खरीदा जाएगा।

अब शॉ आईपीएल में दिल्ली की तरफ से खेलते नजर आएंगे। वहीं, विश्व कप में भी शॉ की कप्तानी में भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। दोनों देशों के बीच ये मुकाबला 30 जनवरी को खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल