नयी दिल्ली: फ़ीरोज़शाह कोटला में शनिवार को डेहली डेयडेविल्स और कोलकता नाइट राइडर्स के बीच IPL मैच में दिल्ली के कार्लोस ब्रैथवेट ने कोलकता के बॉलरों की वो धुनाई लगाई कि दर्शकों को बरबस टी20 विश्व कप फ़ाइनल की याद दिला दी जब उन्होंने अंतिम ओवर में चार गगनचुंबी छक्के लगाकर वेस्टइंडीज़ को चैंपियन बना दिया था।
इस मैच में एक समय दिल्ली की हालत ख़राब थी। उसके तीन विकेट 32 के स्कोर पर गिर गए थे और कोलकता के बॉलर बुरी तरह हावी थे। हालंकि करुण नायर (68) और बिलिंग्स (54) ने भी शानदार बल्लेबाज़ी की लेकिन ब्रैथवेट ने वो कर दिखाया जिसकी उस समय ज़रुरत थी और जिसके लिए वो जाने जाते हैं।
ब्रैथवेट ने सिर्फ़ 11 बॉलों पर 34 रन ठोक दिए और इसमें 30 रन तीन चैक्कों और तीन छक्कों से आए। उनकी तूफ़ानी बल्लेबाज़ी की मदद से दिल्ली कोलकता के सामने 187 का लक्ष्य रख सकी।
ब्रैथवेट ने इसके पहले 4 मैच में सिर्फ 40 रन बनाए थे।