Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल इंतजार कर सकता है, पहले समस्या से निपटना जरूरी – रोहित शर्मा

आईपीएल इंतजार कर सकता है, पहले समस्या से निपटना जरूरी – रोहित शर्मा

Reported by: IANS
Published : Mar 26, 2020 09:30 pm IST, Updated : Mar 26, 2020 09:30 pm IST

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इंतजार कर सकता है और समस्या से निपटना ज्यादा जरूरी है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGE Rohit Sharma

मुंबई| इस समय पूरा देश कोरोनावायरस के कारण 21 दिन के लॉकडाउन से गुजर रहा है और भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इंतजार कर सकता है और समस्या से निपटना ज्यादा जरूरी है।

रोहित ने अपनी टीम के साथी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ इंस्टाग्राम पर चर्चा करते हुए कहा, "हमें पहले देश के बारे में सोचना चाहिए। मौजूदा स्थिति पहले ठीक होनी चाहिए इसके बाद हम आईपीएल की बात कर सकते हैं। पहले जीवन को सामान्य रास्ते पर आने दो।"

मंबई के रहने वाले रोहित ने कहा कि उन्होंने पहले कभी अपने शहर को ऐसी स्थिति में नहीं देखा।

रोहित ने कहा, "मैंने मुंबई को पहले इस तरह की स्थिति में नहीं देखा।" रोहित ने यह बात अपने घर की बालकनी में खड़े होकर कही।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement